By Pooja Shripal Last Updated:
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के पावर कपल हैं, जिन्होंने 2018 में इटली में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। अब, दोनों पैरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके बीच सब ठीक न होने की अफवाहें उठ रही हैं। तलाक की अफवाहों से लेकर 'कॉफ़ी विद करण 8' में किए गए कुछ खुलासों तक, आइए हम आपको वे मौके बताते हैं, जब दीपवीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने थे।
पिछले साल 6 जुलाई को रणवीर सिंह के 38वें जन्मदिन पर दीपिका ने कोई बर्थडे पोस्ट नहीं की थी। ऐसे में फैंस हैरान रह गए थे क्या उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, 10 जुलाई 2023 को रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर कर अपने अलगाव की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था। फोटो में रणवीर और दीपिका एक जहाज की सवारी का आनंद लेते दिख रहे थे।
अक्टूबर 2023 में जब दीपिका और रणवीर 'कॉफ़ी विद करण सीज़न 8' में दिखाई दिए थे, तब दीपिका द्वारा अपने रिलेशनशिप के बारे में किए गए खुलासों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। दीपिका को स्पेशली यह कहने के लिए ट्रोल किया गया था, "भले ही मैं अन्य लोगों से मिलती थी, लेकिन मन ही मन मैं रणवीर के प्रति कमिटेड थी।" यह कहने के लिए दीपिका की काफी आलोचना हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फरवरी 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस को गुडन्यूज देते हुए बताया था कि वे सितंबर 2024 में पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। हालांकि, 'बाफ्टा' में दीपिका की अपीयरेंस के बाद से फैंस ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए थे, जब एक्ट्रेस सिल्वर साड़ी में अपने पल्लू से बेबी बंप को कवर करती नजर आई थीं। उसके बाद उन्होंने खुद इसकी अनाउंसमेंट की थी।
जब Ranveer Singh ने Anant की प्री-वेडिंग में चिल्लाकर कहा- 'मेरा बच्चा हो रहा है', शरमाती दिखीं Deepika, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रणवीर ने नेटिजंस को बात करने का एक और मौका तब दिया, जब उन्होंने 7 मई 2024 को कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और दीपिका की शादी की तस्वीरें हटा दीं। रणवीर के इस कदम से दीपिका के साथ उनकी शादी में परेशानी की अफवाहें उड़ गईं। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें स्थायी रूप से हटा दी हैं या बस उन्हें आर्काइव किया है। इस बीच, दोनों हाल ही में अपने वेकेशन से वापस लौटे हैं।
Ranveer Singh ने Deepika को मालदीव में किया था प्रपोज, बोले- 'उनकी मां ने कहा था-ये लड़का कौन है', पढ़ें पूरी खबर
फिलहाल, रणवीर और दीपिका के रिश्ते में परेशानी होने के बारे में बार-बार उड़ने वाली अफवाहों के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।