Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

हाल ही में, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपने पति रणवीर सिंह के साथ स्पॉट किया गय। दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने बेबीमून के लिए रवाना हुई हैं। आइए आपको फोटो दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने यह भी खुलासा किया था कि सितंबर 2024 में वे अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। अब, अपने बिजी वर्क कमिटमेंट्स के बीच दीपिका अपने पति रणवीर के साथ बेबीमून के लिए रवाना हो गई हैं। इसी वजह से दिवा ने 'मेट गाला 2024' इवेंट भी स्किप कर दिया।

दीपिका पादुकोण वेकेशन पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

हाल ही में, हमें रणवीर सिंह के साथ बेबीमून से दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर मिली। फोटो में होने वाली मां ब्राउन कलर की लॉन्ग टी-शर्ट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। सामने आई फोटो में दीपिका को एयरप्लेन की सीढ़ियां उतरते हुए देखा गया और वह अपने मैटरनिटी आउटफिट व सनग्लासेज में कूल दिख रही थीं। दूसरी ओर, रणवीर पूरी तरह व्हाइट आउटफिट पहने हुए थे और अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के पीछे-पीछे चल रहे थे।

DEEPIKA PADUKONE

पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की अफवाहें आईं सामने

'77वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स' (बाफ्टा) के रेड कार्पेट पर दीपिका सब्यसाची साड़ी पहने नजर आई थीं। हालांकि, उन्हें देख नेटिजंस ने अंदाजा लगाया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। दिवा ने अपनी साड़ी के पल्लू से अपने बेबी बंप को छुपाया भी था, लेकिन फैंस ने तुरंत इस बात को नोटिस कर लिया था। बाद में, 'पत्रिका द वीक' की एक रिपोर्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि दोनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। 

DEEPIKA PADUKONE

Ranveer Singh ने Deepika को मालदीव में किया था प्रपोज, बोले- 'उनकी मां ने कहा था-ये लड़का कौन है', पढ़ें पूरी खबर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

रणवीर और दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वे दोनों रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि कपल को फैंस स्क्रीन पर एक साथ देख पाएंगे या नहीं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अन्य कलाकार शामिल हैं।

DEEPIKA PADUKONE

जब Ranveer Singh ने Anant की प्री-वेडिंग में चिल्लाकर कहा- 'मेरा बच्चा हो रहा है', शरमाती दिखीं Deepika, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, दीपिका पादुकोण के बेबीमून की झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.