Isha Ambani ने Anant-Radhika के 'मेला रूज' में पहना था Manish Malhotra का रेड हॉट आउटफिट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग उत्सव में ईशा अंबानी ने अपने फैशन स्टेटमेंट से सभी को प्रभावित किया था। उनके रेड-हॉट लुक ने तो पूरी महफिल लूट ली थी। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani ने Anant-Radhika के 'मेला रूज' में पहना था Manish Malhotra का रेड हॉट आउटफिट

उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) एक शानदार बिजनसेवुमेन होने के साथ ही एक रियल फैशनिस्टा भी हैं। इसके अलावा, वह दो प्यारे बच्चों कृष्णा और आदिया की मां हैं। ईशा ने राधिका मर्चेंट के साथ अपने भाई अनंत अंबानी की शादी से पहले के उत्सव में यूनिक फैशन सेंस से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। उनके हर लुक ने लोगों को सरप्राइज कर दिया था।

अनंत और राधिका के 'मेला रूज' के लिए ईशा अंबानी का रेड-हॉट लुक

हाल ही में, जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अनंत और राधिका के मेला रूज इवेंट से ईशा अंबानी के लुक की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इसमें उन्होंने जटिल सीक्विन, क्रिस्टल और थ्रेड एम्बेलिश्मेंट वाला रेड-हॉट आउटफिट पहनकर सभी को हैरान कर दिया था। ईशा ने अपनी फिशटेल स्कर्ट को एक मैचिंग ब्लाउज और एक ड्रीमी फ्लोई ड्रेप के साथ जोड़ा था। अपने लुक को बेहतरीन बनाने के लिए उन्होंने कंधे पर फर कोट भी कैरी किया हुआ था। 

isha ambani

isha ambani

Isha Ambani ने पति Anand और सास-ससुर संग खेली 'फूलों की होली', येलो आउटफिट में ट्विनिंग करती आईं नजर। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी ने ट्विस्टेड पोनीटेल के साथ अपने लुक को बनाया था बेहतरीन 

ईशा अंबानी ने अपने लुक को ग्लैमरस मेकअप के साथ पूरा किया था, जिसमें डिफाइंड आइब्रो, सॉफ्ट मस्कारा और रेड लिपस्टिक शामिल थी। उन्होंने डायमंड एंड एमराल्ड ज्वेलरी का भी चयन किया था, जिसमें एक स्टेटमेंट चोकर, डैंगलिंग इयररिंग्स, एक ब्रेसलेट और एक बड़ी रिंग शामिल थी। हालांकि, उनके लुक का मुख्य आकर्षण उनकी ट्विस्टेड पोनीटेल थी, जो उनकी ड्रेस पर पूरी तरह से जच रही थी।

isha ambani

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी के एक इवेंट में ईशा अंबानी ने पहना था कढ़ाई वाला लहंगा 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी के उत्सवों में से एक के लिए ईशा अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से रेड कलर का कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। उनके लहंगे में जरी और कीमती स्टोन्स से फूलों की कढ़ाई की गई थी। हालांकि, ईशा के आउटफिट का मुख्य आकर्षण उनकी रत्नजड़ित चोली थी, जो खूबसूरती से जड़ाऊ पीसेस, गोल्डन एंड सिल्वर के जरदोज़ी के वर्क व उसके किनारे पर लटकन से सजी हुई थी। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने एक कढ़ाईदार दुपट्टा भी जोड़ा था।

isha ambani

Isha Ambani होली बैश में स्ट्रैपी गाउन में आईं नजर, इसके साथ पहना मल्टी-जेम एम्बेडेड नेकलेस, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

ईशा अंबानी ने पहना था मल्टीलेयर्ड डायमंड नेकलेस

ईशा के लुक का एक और आकर्षक एलिमेंट उनकी बेहतरीन ज्वेलरी थी। अपने लहंगे को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए ईशा अंबानी ने मल्टीलेयर्ड डायमंड नेकलेस चुना था। अपने शाही लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स, कड़ा और हाथ फूल भी जोड़ा था। स्मोकी आईज, डिफाइंड आइब्रो, न्यूड लिप्स और ब्लश्ड चीक्स ने इवेंट में ईशा के लुक को और निखार दिया था। उन्होंने और अधिक सुंदरता जोड़ने के लिए एक हाई बन हेयरडू और एक रेड बिंदी का विकल्प चुना था।

isha ambani

फिलहाल, अनंत और राधिका के मेला रूज इवेंट के लिए ईशा अंबानी के शानदार लुक पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.