कृति सेनन को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर की ये प्यारी कविता

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कविता शेयर की है, तो चलिए बताते हैं इसके बारे में...

img

By Prakash Joshi Last Updated:

कृति सेनन को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर की ये प्यारी कविता

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करती हैं और कोरोना काल के दौरान वो सोशल मीडिया पर कविताएं लिख रही हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 1 महीने पूरे होने पर कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कविता लिखी है, जिसे उनके फैंस दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देख रहे हैं। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में...

दरअसल, कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कविता शेयर की है। वो लिखती हैं "और एक झूठी हंसी के बीच वो आगे बढ़ने का दिखावा करता है, उसकी आंखों की शेड वास्तविकता के आंसू हैं और वो उसके सभी भ्रमों को तोड़ता है।" उनकी इस कविता को उनके फैंस बेहद ही पसंद कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस की इन लाइनों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो सुशांत को कितना मिस कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, तो वहीं कमेंट करने वालों की भी भरमार है। (ये भी पढ़ें: सुशांत की मौत के 1 महीने बाद अंकिता लोखंडे ने शेयर की ये फोटो, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन) 

कविता को सुशांत से जोड़ रहे हैं फैंस

जहां कृति की इस कविता को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है, तो वहीं लोग इसे सुशांत सिंह राजपूत से जोड़ कर देख रहे हैं। फैंस का मानना है कि वो सुशांत को मिस कर रही हैं और इसलिए उन्होंने ये कविता लिखी है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा "आप सुशांत सिंह राजपूत की सच्ची दोस्त हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा "मैं जानती हूं कि आप सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रही हैं।" इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा "मैडम हम जानते हैं कि आप टूट गई हैं, लेकिन आप मजबूत बनिए।" (ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने ट्रोलर्स से पीछा छुड़ाने के लिए उठाया ये बड़ा कदम)

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। वहीं बीती 14 जुलाई 2020 को उनके निधन को 1 महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें याद किया। जिनमें उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और कथित गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम शामिल है। जहां अंकिता ने एक दीये की फोटो शेयर की, तो वहीं रिया ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। (ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती को सता रही सुशांत सिंह की याद, Whatsapp DP पर लगाई एक्टर की फोटो)

तो आपको एक्ट्रेस कृति सेनन द्वारा शेयर की गई ये कविता कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.