Pawan Kalyan ने की अपनी 164 करोड़ की संपत्ति की घोषणा, 'जनसेना' फाउंडर के पास हैं 11 महंगी कारें

'जनसेना पार्टी' के संस्थापक पवन कल्याण ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है और घोषणा की है कि उनके पास 164 करोड़ रुपए की संपत्ति है। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Pawan Kalyan ने की अपनी 164 करोड़ की संपत्ति की घोषणा, 'जनसेना' फाउंडर के पास हैं 11 महंगी कारें

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) को भारत के सबसे सफल सितारों में गिना जाता है। उन्होंने 'गब्बर सिंह', 'वकील साब', 'बालू', 'सुस्वागतम' और 'पुली' समेत कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हालांकि, 2008 में पवन ने अपना अभिनय करियर छोड़ दिया और अपने भाई चिरंजीवी कोनिडेला की पार्टी 'प्रजा राज्यम' की युवा शाखा के अध्यक्ष के रूप में राजनीति में शामिल हो गए। बाद में उन्होंने 2014 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी 'जनसेना' बनाई।

पवन कल्याण ने की अपनी टोटल संपत्ति की घोषणा

23 अप्रैल 2024 को पवन कल्याण ने आगामी चुनावों में आंध्र प्रदेश के 'पीठापुरम' विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी के लिए आवेदन किया। चुनाव अधिकारियों को दिए गए हलफनामे के अनुसार, यह दावा किया गया है कि पवन कानूनी रूप से 65.77 करोड़ रुपए के दायित्वों के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, 'जनसेना पार्टी' के संस्थापक ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके और उनके परिवार के पास 164.53 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है।

pawan kalyan

पवन कल्याण की आय पिछले चार वर्षों में करीब 60 करोड़ रुपए रही है। वर्ष 2018-19 में उन्होंने 1.10 रुपए के नुकसान की सूचना दी थी। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कल्याण अपने चार आश्रित बच्चों के साथ 118.36 करोड़ रुपए की चल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 46.17 करोड़ रुपए है। इन वर्षों में राजनेता-अभिनेता के खिलाफ आठ आपराधिक दोष सिद्ध हुए हैं, जिनमें भड़काऊ भाषण का उपयोग और मोटर वाहन कानूनों का उल्लंघन शामिल है।

पवन कल्याण के पास हैं 11 गाड़ियां, जिनकी कीमत है 14 करोड़ रुपए

हलफनामे में यह भी खुलासा किया गया कि 'जनसेना' के संस्थापक 11 वाहनों के मालिक हैं, जिनमें एक 'रेंज रोवर' और एक 'हार्ले डेविडसन' मोटरसाइकिल शामिल है, जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपए से अधिक है। बता दें कि13 मई 2024 को आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून 2024 को होगी। एनडीए सहयोगियों के बीच सीट-बंटवारे के समझौते के अनुसार, 'जनसेना' दो लोकसभा सीटों और 21 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ेगी।

pawan kalyan

पवन कल्याण की पर्सनल लाइफ

पवन कल्याण 3 शादियां कर चुके हैं। हालांकि उनकी दो शादियां सफल नहीं रहीं। यह 1997 की बात है, जब अभिनेता ने नंदिनी नाम की 19 वर्षीय लड़की से अरेंज मैरिज की थी। हालांकि, कुछ वर्षों की मैरिड लाइफ के बाद दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 2001 में पवन ने घोषणा की थी कि वह अभिनेत्री रेनू देसाई के साथ लिव-इन में रह रहे हैं और बाद में उनके साथ एक बच्चे का जन्म हुआ। हालांकि, 2008 में पवन और रेनू का तलाक हो गया। बाद में अभिनेता ने 30 सितंबर 2013 को रूसी एक्ट्रेस अन्ना लेज़नेवा के साथ शादी के बंधन में बंधे। 2017 में कपल ने अपने बच्चे मार्क शंकर पवनोविच का स्वागत किया।

pawan

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की लव लाइफ के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, पवन कल्याण की नेट वर्थ के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.