Radhika Merchant ने Isha के 'Bulgari' होली बैश में पहना था 6.92 लाख का गाउन, क्लच से किया था स्टाइल

हाल ही में, हमें ईशा अंबानी के 'बुल्गारी' ब्रांड के साथ रखे गए होली बैश से उनकी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट के लुक के बारे में कुछ डिटेल्स मिली हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Radhika Merchant ने Isha के 'Bulgari' होली बैश में पहना था 6.92 लाख का गाउन, क्लच से किया था स्टाइल

बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने 15 मार्च 2024 की रात अंबानी निवास 'एंटीलिया' में इंटरनेशनल ज्वेलरी ब्रांड 'बुल्गारी' के साथ मिलकर एक सितारों से सजी होली पार्टी आयोजित की थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। पार्टी में ईशा के साथ-साथ उनकी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) भी शानदार लुक में नजर आई थीं। अब, एक फैन पेज ने उनके लुक के बारे में कुछ जानकारी साझा की है। 

ईशा के होली बैश में राधिका ने पहना था 6.92 लाख का गाउन

ईशा की होली पार्टी के लिए राधिका मर्चेंट ने पेस्टल कलर का साटन गाउन कैरी किया था, जिसमें राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके गाउन की कीमत की बात करें, तो 'Schiaparelli' साटन बस्टियर गाउन 8280 यूएस डॉलर के प्राइस टैग के साथ आया था, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, 6 लाख 92 हजार रुपए का है। ऐसे ही गाउन को पहले हांगकांग ताइवानी अभिनेत्री शू क्यूई को एक गाला इवेंट में पहने देखा गया था।

radhika merchant

radhika merchant

radhika merchant

राधिका मर्चेंट ने कैरी किया था 1.66 लाख का क्लच

इसके अलावा, उन्होंने अपने लुक को मल्टीकलर्ड 'बुल्गारी' नेकपीस और शानदार 'Naeem Khan' लेबल के गोल्डन क्लच के साथ पूरा किया था। ऐसे क्लच को पहले मेघन मार्कल जैसे रॉयल्टी द्वारा भी कैरी किया गया था। उनके क्लच की कीमत 1995 यूएस डॉलर यानी 1 लाख 66 हजार रुपए है।

radhika merchant

Isha Ambani होली बैश में स्ट्रैपी गाउन में आईं नजर, इसके साथ पहना मल्टी-जेम एम्बेडेड नेकलेस, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

ईशा अंबानी के होली बैश की इनसाइड झलक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में से एक में हम राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी को प्रियंका चोपड़ा के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। जहां राधिका अपने लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने कंधे पर रेड शॉल ले रखा था। वहीं, ईशा ने मल्टी कलर गाउन पहना था। 'देसी गर्ल' की बात करें, तो वह साड़ी में नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने अपने देसी लुक को ग्लैमरस लुक देने के लिए स्लिट साड़ी चुनी थी, जिसमें एक्ट्रेस हमेशा की तरह काफी स्टनिंग लग रही थीं। 

radhika merchant

Picture Credit

Shloka Mehta ने Isha Ambani के होली बैश में पहना पेस्टल ह्यूड ऑफ-शोल्डर 3D कोर्सेट गाउन, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको ईशा अंबानी की होली पार्टी में राधिका का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.