क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

ऐसा लगता है कि अभिनेता रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की तस्वीरों को या तो डिलीट कर दिया है या फिर उन्हें आर्काइव कर दिया है, जो चौंकाने वाली बात है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की लव स्टोरी कोई फेयरीटेल नहीं बल्कि मॉडर्न लव का एक बेहतरीन उदाहरण है। पिछले साल दीपिका ने खुलासा किया था कि रणवीर द्वारा आधिकारिक तौर पर उन्हें प्रपोज करने से पहले यह कपल कैजुअल रिलेशनशिप में था। दोनों ने 2018 में इटली के लेक कोमो में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी। यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। हालांकि, नई जर्नी से पहले रणवीर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ अपने बेबीमून वेकेशन से पहले शादी की तस्वीरें कीं डिलीट

रणवीर और दीपिका के फैंस हैरान हैं, क्योंकि अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी दीपिका के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। यह तब हुआ, जब रणवीर और दीपिका बेबीमून पर हैं। वहीं रणवीर के इंस्टा फीड में उनकी लेडीलव दीपिका के साथ अन्य तस्वीरें मौजूद हैं। गौरतलब है कि रणवीर के इंस्टा फीड में वर्तमान में जनवरी 2023 तक की तस्वीरें दिखाई देती हैं और उनके पास 133 पोस्ट हैं। 

ranveer

बता दें कि इससे पहले दीपिका ने अपनी शादी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं और यह दिसंबर 2021 की बात है, जब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को अनआर्काइव कर दिया था, जबकि रणवीर के पास अपनी फीड पर सभी तस्वीरें बरकरार थीं। साथ ही अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि रणवीर ने तस्वीरें डिलीट की हैं या आर्काइव की हैं।

Ranveer Singh ने Deepika को मालदीव में किया था प्रपोज, बोले- 'उनकी मां ने कहा था-ये लड़का कौन है', पढ़ें पूरी खबर

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की घोषणा

29 फरवरी 2024 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुड न्यूज साझा किया था कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। पिक्चर नोट में कपल ने अपनी डिलीवरी मंथ का खुलासा किया था। फोटो के ऊपर दीपिका और रणवीर ने लिखा था, "सितंबर 2024 रणवीर और दीपिका।"

ranveer

जब Ranveer Singh ने Anant की प्री-वेडिंग में चिल्लाकर कहा- 'मेरा बच्चा हो रहा है', शरमाती दिखीं Deepika, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, रणवीर द्वारा अपनी वेडिंग फोटोज डिलीट करने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.