अर्जुन तेंदुलकर के IPL में सेलेक्शन के बाद बहन सारा ने दी बधाई, फोटो शेयर कर लिखा- 'तुम पर गर्व है'

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के लिए मुंबई इंडियंस टीम द्वारा 20 लाख रुपये में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को खरीदे जाने के बाद उनकी बहन सारा ने उन्हें बधाई दी है। आइए जानते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अर्जुन तेंदुलकर के IPL में सेलेक्शन के बाद बहन सारा ने दी बधाई, फोटो शेयर कर लिखा- 'तुम पर गर्व है'

दुनिया में एक मात्र भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें लड़ाई-झगड़े और तकरार होने के बावजूद भी उतना ही प्यार बरकरार रहता है। ये एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड से लेकर रूम, मैगी और गप-शप पार्टनर होते हैं, दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से लेकर एक-दूसरे की टांग खींचने तक कभी न भूलने वाले पलों को साथ में स्पेंड करते हैं। एक ऐसा ही ब्यूटीफुल रिश्ता 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी, सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) और उनके छोटे भाई अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के बीच भी है। दोनों की स्पशल बॉन्डिंग की झलक अक्सर हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है। हाल ही में, 21 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के लिए मुंबई इंडियंस टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा, जिसके बाद उनकी बहन सारा ने उन्हें बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं इस के बारे में।

पहले तो ये जान लीजिए कि, क्रिकेट जगत में बेशुमार नाम कमाने वाले सचिन ने साल 1995 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अंजलि से शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद 12 अक्टूबर,1997 को सचिन और अंजलि के घर नन्ही सी परी ने जन्म लिया। उसका नाम उन्होंने ‘सारा’ रखा। इसके बाद दोनों दूसरी बार 24 सितंबर,1999 को 'अर्जुन' के माता-पिता बने। सचिन और अंजलि अपने बच्चों के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं, जिसकी झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है। सारा सोशल मीडिया और ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर काफी साधारण जिंदगी जीती हैं। लेकिन समय-समय पर उनकी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर आती रहती हैं। सारा ने अपनी पढ़ाई 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' से की है। अब वह लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। वहीं, अर्जुन क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी हैं। हाल ही में वो आईपीएल के लिए खरीदे गए हैं।

अब आइए आपको बताते हैं कि सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन को कैसे बधाई दी है। दरअसल, भाई अर्जुन को आईपीएल में 20 लाख में मुंबई इंडियंस टीम द्वारा खरीदे जाने पर सारा तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर मुंबई इंडियंस टीम द्वारा शेयर की गई अर्जुन के एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, ''इस उपलब्धि को आपसे दूर कोई नहीं कर सकता। यह तुम्हारा है।'' इस पोस्ट में अर्जुन बॉलिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। (ये भी पढ़ें- करीना कपूर के बेटे के जन्म की अनदेखी फोटो आई सामने, जानें डिलीवरी के वक्त कितना था तैमूर का वेट)

इसके अलावा एक और स्टोरी में सारा ने अपने भाई के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में भाई-बहन की अटूट बॉन्डिंग देखी जा सकती है। फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इसे शेयर करते हुए सारा ने लिखा है, ''तुम पर गर्व है।''

सारा तेंदुलकर ने भाई अर्जुन को ऐसे किया था बर्थडे विश 

24 सितंबर 2020 को अर्जुन तेंदुलकर के 21वें बर्थडे के खास मौके पर उनकी बहन सारा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था, जिसमें वो अपने छोटे भाई को गोद में लिए बैठी हुई दिख रही हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "विश्वास नहीं हो रहा कि आप 21 के साल हो गए। जन्मदिन मुबारक हो @ arjuntendulkar21।" इसके अलावा, सारा ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी और इस पर लिखा था, "मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।" (ये भी पढ़ें- क्या करीना के दूसरे बेबी की भी डिलीवरी कराएंगे ये डॉक्टर? इसके पीछे है एक दिलचस्प वजह)

शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है सारा का नाम

सारा तेंदुलकर का नाम भारतीय क्रिकेट के उभरते खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubhman Gill) के साथ अक्सर जोड़ा जाता है। वजह ये है कि, शुभमन गिल के सोशल मीडिया पोस्ट पर सारा तेंदुलकर अक्सर कमेंट करती देखी जाती हैं। आईपीएल 2020 के सीजन में शुभमन गिल 'कोलकाता नाइट राइडर्स' की तरफ से खेले थे। 23 सितंबर 2020 को 'कोलकाता नाइट राइडर्स' और 'मुंबई इंडियंस' के बीच मुकाबला हुआ था। हालांकि, इस मुकाबले में कोलकाता को मुंबई के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसी मैच में शुभमन के एक बेहतरीन 'फील्डिंग एफर्ट' को दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने काफी एप्रीशियेट किया था। यहां तक कि सारा ने उनके इस 'फील्डिंग एफर्ट' का फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी किया था। वो भी हार्ट की इमोजी के साथ। उस समय कई लोगों का मानना था कि सारा और शुभनम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि 'डेटिंग' को लेकर अब तक सारा और शुभमन में से किसी की तरफ से कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। (ये भी पढ़ें- शादी से पहले एक्ट्रेस निधि दत्ता की ब्राइडल शावर की रखी गई पार्टी, शामिल हुईं आलिया-सारा की मदर्स)

फिलहाल, भाई अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस टीम द्वारा खरीदे जाने पर वो बेहद खुश हैं। तो अब देखना होगा कि, अर्जुन आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट : इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.