हाल ही में, वेडिंग प्लानर अंबिका गुप्ता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में साउथ इंडस्ट्री के स्टार कपल आधि पिनिसेट्टी और निक्की गलरानी की शादी की डीटेल्स शेयर की हैं। आइए आपको बताते हैं।
साउथ इंडस्ट्री के स्टार कपल आधि पिनिसेट्टी (Aadhi Pinisetty) और निक्की गलरानी (Nikki Galrani) इन दिनों अपनी वेडिंग फेज को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को शादी होने तक आधिकारिक नहीं किया था। अब उनकी वेडिंग प्लानर अंबिका गुप्ता ने उनकी शादी की डीटेल्स शेयर की हैं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, इस कपल ने 18 मई 2022 को चेन्नई में शादी रचाई थी। निक्की ने साल 2015 में तमिल फिल्म 'डार्लिंग' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं, आधि ने साल 2006 में फिल्म 'ओका वी चित्रम' के साथ साउथ में डेब्यू किया था।
(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान को भी नहीं हैं अपने घर 'मन्नत' के इंटीरियर को छेड़ने की अनुमति, एक्टर ने किया खुलासा)
आधि पिनिसेट्टी की शादी का जिम्मा वेडिंग प्लानर अंबिका गुप्ता को सौंपा गया था। हाल ही में, अंबिका गुप्ता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उनकी शादी के डेकोरेशन की डीटेल्स दी हैं। 'ज़ूम डिजिटल' के साथ एक विशेष बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि, सेलिब्रिटी जोड़े द्वारा दिया गया संक्षिप्त विवरण शादी की सजावट को क्लासिक और यादगार बनाए रखने के लिए था।
बकौल अंबिका, "हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की थी कि, सभी कार्यक्रम कपल के व्यक्तित्व और उनकी सुंदर प्रेम कहानी का प्रतिनिधित्व करने और जश्न मनाने के लिए नजर आए।"
(ये भी पढ़ें- निशा रावल ने बेटे कविश की अकेले परवरिश करने पर की बात, कहा- 'जहरीले माहौल से बेहतर है')
आधि पिनिसेट्टी की शादी की थीम के बारे में बात करते हुए अंबिका ने खुलासा किया कि, आधि पिनिसेटी और निक्की गलरानी की शादी की थीम व्हाइट ब्लॉसम थी और यह रंग विशेष रूप से चुना गया था, क्योंकि यह दिव्य समृद्धि, बहुतायत, पवित्रता, शांति और अनंत का प्रतिनिधित्व करता है।
बकौल अंबिका, “हमने प्यार और दो खूबसूरत आत्माओं के मिलन का जश्न मनाने के लिए फूलों की एक असीम रूप से बहने वाली घाटी बनाई। हमने बड़े पैमाने पर पश्चिम बंगाल के स्थायी शोला फूलों का इस्तेमाल किया, जिन्हें फिर से तैयार किया जा सकता है।”
वह आगे कहती हैं कि, निक्की के कलीरे सिंधी विरासत और आधि की तेलुगु जड़ों के लिए एक संकेत थे। उन्होंने कहा, “हमने निक्की की सिंधी विरासत और आधि की तेलुगु जड़ों का जश्न मनाने के लिए चमकदार कलीरों के साथ सफेद फूलों को भी मिक्स किया था। यह दर्शाता है कि, एक नया जीवन शुरू करने के लिए दो अलग-अलग लोग कितनी खूबसूरती से एक साथ आ सकते हैं।”
अंबिका कहती हैं, "हमने जोड़े के लिए हर छोटी चीज़ को खास और सार्थक बनाने के लिए हल्दी, मेहंदी व शादी को पर्सनलाइज्ड किया। उन्होंने बताया, ये सजावट उनके व्यक्तित्व को भी दर्शाती है।”
(ये भी पढ़ें- यूट्यूबर गौरव तनेजा की बेटी रसभरी ने फैशन वीक में किया डेब्यू, ट्यूल ड्रेस में दिखीं बेहद प्यारी)
फिलहाल, हमें तो इनकी शादी की भव्यता बेहद पसंद आई। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।