बच्चन परिवार 'होलिका दहन' समारोह के लिए फिर से एकजुट हुआ और हमें अपने ससुराल वालों के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की स्पष्ट झलक देखने को मिली। आइए आपको भी दिखाते हैं।
बच्चन परिवार सभी त्यौहार एक साथ मनाने के लिए जाना जाता है। चाहे दुनिया या मीडिया कुछ भी रिपोर्ट करे, लेकिन अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपने परिवार को एकजुट रखना जानते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन के बीच लगातार फैमिली झगड़े की खबरों के बीच, परिवार होलिका दहन के जश्न के लिए फिर से एक साथ आया। इस दौरान हमने जया बच्चन और ऐश्वर्या को भी सालों बाद एक साथ देखा।
24 मार्च 2024 को पूरे देश ने होलिका दहन मनाया। यह प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, जो होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। पूरे देश में लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने सबसे छोटे भक्त प्रहलाद को हिरण्यकश्यप से बचाया था। यह बुराई पर अच्छाई के उत्सव का प्रतीक है। हर साल बच्चन परिवार इस त्योहार को धूमधाम से मनाता है। हाल ही में, नव्या ने सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं। होलिका दहन के लिए उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना था।
नव्या ने अपने मामू अभिषेक बच्चन की भी एक तस्वीर साझा की, जो आग लगाने में व्यस्त थे। वह व्हाइट कलर के कुर्ते के साथ स्लीवलेस जैकेट में हैंडसम लग रहे थे। हमने जया बच्चन को भी देखा, जिन्होंने दुपट्टे के साथ रेड कलर का सूट पहना हुआ था। एक अन्य फोटो में हम नव्या को अभिषेक के माथे पर तिलक लगाते हुए देख सकते हैं। हालांकि, उनके पीछे हम ऐश्वर्या को भी देख सकते हैं, जो व्हाइट कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उनके माथे पर सिंदूर व टीका लगा हुआ था।
हाल ही में, अंबानी की पार्टी के दौरान हमने पहली बार ऐश्वर्या और श्वेता को एक साथ देखा था। हालांकि, कोई भी बच्चन परिवार में तनाव को देख सकता था कि कैसे श्वेता व ऐश्वर्या ने सुरक्षित दूरी बनाए रखी थी। 'हस्ताक्षर' समारोह के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार के साथ शानदार एंट्री की थी। वीडियो में अमिताभ अपनी बेटी श्वेता और उनके बच्चों नव्या और अगस्त्य के साथ पहुंचे थे, उनके बाद अभिषेक बच्चन आए थे। सुपरस्टार ने अपनी बहू ऐश्वर्या का उनकी बेटी आराध्या के साथ आने का इंतजार किया था।
हालांकि, यह एक दुर्लभ क्षण था, जब ऐश्वर्या व श्वेता ने एक सुरक्षित दूरी बनाए रखी थी और पैपराजी द्वारा पोज देने के कहने के बावजूद उन्होंने किसी का इंतजार नहीं किया था। ऐश्वर्या ने पूरे बच्चन परिवार के पीछे रहना और दूरी बनाए रखना सुनिश्चित किया था। हालांकि, जया बच्चन किसी भी परिवार के सदस्य के लिए नहीं रुकीं और तुरंत वेन्यू के अंदर चली गई थीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Aishwarya Rai का Jaya-Shweta संग हंसते हुए पुराना वीडियो हुआ वायरल, नेटिजन ने कहा- 'गलत क्या हुआ?' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम होलिका दहन में ऐश्वर्या और जया को एक साथ देखकर खुश हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।