हाल ही में, 'रिलांयस जियो' के चेयरमैन आकाश अंबानी ने राजस्थान के नाथद्वारा से 5जी की वाई-फाई सर्विस शुरू कर दी है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
'रिलायंस जियो टेलीकॉम' कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। 'रिलांयस जियो' संचार के क्षेत्र में क्रांति ला रही है। इस क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए 'जियो' ने 13 शहरों में 5जी की सेवा शुरू कर दी है। आज यानी 22 अक्टूबर 2022 को 'रिलायंस जियो' के चेयरमैन अकाश अंबानी (Akash Ambani) ने राजस्थान के मंदिर शहर 'नाथद्वारा' में 'JioTrue5G' संचालित वाई-फाई सेवाओं का शुभारंभ किया है।
'जियो डिजिटल लाइफ' की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि जियो वेलकम ऑफर के तहत जियो यूजर्स को यह सर्विस बिना किसी चार्ज के मिलेगी। यह उस दिशा में एक कदम है, जिससे प्रत्येक भारतीय को 'JioTrue5G' के साथ सक्षम बनाया जा सके।
(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदी 1,350 करोड़ की हवेली, मूवी थिएटर व 15 कार पार्किंग की है सुविधा)
5जी वाई-फाई सर्विस को लॉन्च करते हुए आकाश अंबानी ने कहा, ''आज भगवान श्रीनाथ जी की कृपा से नाथद्वारा में True5G सर्विस के साथ-साथ वाई-फाई की सेवा भी शुरू हो रही है। मेरा मानना है कि 5जी सबके लिए है और हमारी कोशिश है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, वाराणसी की तरह देश के कोने-कोने तक 5जी सेवा चालू हो और जियो की True5G सर्विस जल्दी चालू हो। श्रीनाथजी की कृपा से चेन्नई और नाथद्वारा भी आज से True5G सिटी बन गए हैं।'' इसके साथ ही उन्होंने सभी को दीपावली के त्योहार की भी शुभकामनाएं दी हैं।
इसके साथ ही आकाश अंबानी ने भगवान श्रीनाथ जी के मंदिर में भगवान का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी उनके साथ मौजूद रहीं। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। जहां आकाश अंबानी ऑरेंज कलर के कुर्ता-पायजमा और प्रिंटेड जैकेट में नजर आए, वहीं उनकी पत्नी श्लोका पिंक कलर के कुर्ता सेट में नजर आईं।
(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने दुबई में खरीदा 640 करोड़ रुपए का घर)
फिलहाल, आपको आकाश और श्लोका का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।