हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने '68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' में शिरकत की, जहां वह ब्लैक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) उम्दा अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक रियल फैशनिस्टा भी हैं, जो किसी भी इवेंट में अपने लुक और फैशन गेम से सारी लाइमलाइट अपने नाम कर लेती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने '68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' में शिरकत की, जहां उन्होंने अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। इस दौरान वह बेहद स्टनिंग लुक में दिखाई दीं।
इसमें कोई शक नहीं है कि आलिया भट्ट फिल्मफेयर अवॉर्ड की शाम के सबसे चमकते सितारों में से एक थीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' अभिनेत्री ने इस शाम के लिए 'टोनी वार्ड गाउन' चुना था। इस स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन में मरमेड कट था, जो आलिया के कर्व्स को फरफेक्टली फ्लॉन्ट कर रहा था। गाउन में एक सीक्विन्ड ब्लाउज भी थी, जो इसे और भी ग्लैमरस लुक दे रही थी। '6th Hyundai Filmfare Awards 2023' के लिए आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट रिया कपूर थीं।
आलिया भट्ट ने अपने इस गाउन के साथ मिनिमल मेकअप का विकल्प चुना था, जिसे डेवी मेकअप के साथ और निखारा गया था, जिसमें न्यूड लिपस्टिक और क्लासिक विंग्ड आईलाइनर शामिल थे। उन्होंने अपने लुक को स्टड इयररिंग्स और बालों को लो टाइड बन में बांधकर कंप्लीट किया था।
जैसे ही आलिया की स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने उनकी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा कीं, वैसे ही फैंस ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की तारीफ करनी शुरू कर दी। एक यूजर के कमेंट में लिखा, 'उफ्फ बहुत गॉर्जियस दिख रही हैं।' वहीं, अन्य नेटिजंस ने उन्हें 'हॉट' बताया। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
इससे पहले, आलिया भट्ट 26 अप्रैल 2023 को 'जीक्यू इंडिया इवेंट' में शामिल हुई थीं और अपने बॉस-लेडी लुक से सभी को चौंका दिया था। अभिनेत्री ने एक चेकर्ड पैंटसूट चुना था, जिसे उन्होंने हल्के नीले रंग की शर्ट और एक ब्लैक टाई के साथ पेयर किया था। लीक से हटकर अपने इस लुक में एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें रिया कपूर ने ही स्टाइल किया था।
आलिया भट्ट इस समय ग्लैमर की दुनिया पर राज कर रही हैं। वह 2023 में 'मेट गाला' में भी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री न्यूयॉर्क स्थित डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट में रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। Alia Bhatt एयरपोर्ट पर 1.6 लाख की 'Gucci-Adidas' की पैंट में आईं नजर, 2 लाख के बैग ने भी खींचा ध्यान, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको आलिया का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।