बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को एक बार लगभग 10 करोड़ रुपए की लग्जरी घड़ी पहने देखा गया था। उस समय वह सिर्फ 25 साल के थे। आइए आपको दिखाते हैं।
दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर कोई अनंत को अरबपति परिवार के उत्तराधिकारियों में से एक के रूप में जानता है। हालांकि, बहुत से लोगों को ये नहीं पता है कि उन्हें दुनिया की महंगी घड़ियां रखना पसंद है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब अनंत ने अपनी लग्जरी घड़ियों का प्रदर्शन किया है।
जब अनंत अंबानी 25 साल के थे, तब उन्हें एक इवेंट में देखा गया था। इस दौरान वह ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी अच्छे लग रहे थे, जिसमें येलो कलर का कुर्ता और धोती के साथ स्लीवलेस ऑरेंज कलर की जैकेट थी। हालांकि, उनके पूरे लुक का मेन अट्रैक्शन उनकी घड़ी थी। अनंत ने एक यूनिक 18k येलो गोल्डन 'Richard Mille Koi Fish Tourbillon RMS10' घड़ी पहनी थी।
इस रॉयल वॉच के डायल में रियल डायमंड और Koi Fish थीं, जो पूरी तरह से हाथ से पेंट की गई थीं। लग्जरी घड़ी की कीमत 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 9,98,96,520 रुपए है।
अनंत ही नहीं, आकाश अंबानी भी घड़ी के बेहद शौकीन हैं। उन्होंने भाई अनंत की सगाई में 2.7 करोड़ की घड़ी पहनी थी। इसे देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अप्रैल 2023 में हमने अनंत को एक और बेहद महंगी घड़ी पहने देखा था। उन्होंने इसे 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के लॉन्च के लिए स्टाइल किया था। अनंत ने 'Patek Philippe' घड़ी पहनकर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने इसे अपने ब्लैक सूट के साथ स्टाइल किया था और यह उनके डायमंड और एमराल्ड बटन से मैच खा रहा था। इस घड़ी की भी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए थी।
अनंत-राधिका की सगाई में अंबानी फैमिली ने 'वाह वाह रामजी' गाने पर किया था शानदार डांस, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
19 जनवरी 2023 को अनंत अंबानी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से मुंबई में अपने घर 'एंटीलिया' पर अपने करीबी दोस्तों व परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। अपनी सगाई पार्टी में होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट फेमस डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए कस्टम मेड गोल्ड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, अनंत ने इस अवसर के लिए डार्क ब्लू कलर का पारंपरिक कुर्ता पहना था, जिस पर मैचिंग नेहरू जैकेट भी था।
हालांकि, यह अनंत अंबानी के जैकेट पर लगा ब्रोच था, जिस पर सभी की नजरें टिक गई थीं। उनके कुर्ते के ऊपर पहने गए प्रिंटेड कोट पर फेमस 'कार्टियर पैंथर' का ब्रोच लगा था। इसकी कीमत 16200 डॉलर यानी लगभग 1,32,18,876 रुपए है। इस ब्रोच का एक लंबा इतिहास है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम अनंत अंबानी की लग्जरी घड़ियों में उनकी चॉइस से पूरी तरह सरप्राइज हैं।