हाल ही में, अभिनेता मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मारवाह ने अपनी बेटी थिया का सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के भतीजे और एक्टर मोहित मारवाह (Mohit Marwah) ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भांजी अंतरा मोतीवाला (Antara Motiwala) के साथ फरवरी 2018 में शादी रचाई थी। ये वेडिंग दुबई में बेहद शानदार तरीके से हुई थी। तीन साल तक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद कपल ने 20 अक्टूबर 2021 को अपनी बेटी थिया का अपने घर में स्वागत किया था।
अब थिया 6 महीने की हो गई हैं। अंतरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर 21 अप्रैल 2022 को बेटी थिया के सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने हमारा दिल जीत लिया है। सामने आईं फोटोज में अंतरा अपनी बेटी थिया के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में थिया का बर्थडे केक दिख रहा है, तो दूसरी तस्वीर में थिया बैलून के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। यहां देखें तस्वीरें।
इससे पहले, अंतरा मोतीवाला मारवाह के बेबी शावर की तस्वीरें वायरल हुई थीं। दरअसल, उनकी फैमिली ने उनके लिए 18 अगस्त 2021 को एक ग्रैंड बेबी शॉवर का आयोजन किया था, जिसमें रिया कपूर, सोनम कपूर आहूजा, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर, खुशी कपूर और महीप कपूर ने शिरकत की थी। इस समारोह में अंतरा पीले रंग का शरारा सेट पहने बेहद प्यारी लग रही थीं। उनके शरारे के बॉर्डर पर मिरर वर्क था।
वहीं, जब अंतरा मारवाह को बेटी हुई थी, तब सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने इसकी घोषणा अपने इंस्टा हैंडल पर की थी। सुनीता ने अपने भांजे मोहित और अंतरा के माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा करते हुए एक नोट शेयर किया था।
फिलहाल, आपको अंतरा मारवाह द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।