एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 'डॉटर्स डे' के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेटी देवी का एक सुपर क्यूट वीडियो पोस्ट किया है। आइए आपको भी दिखाते हैं।
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर टिनसेल टाउन के मोस्ट ब्यूटीफुल कपल्स में से एक हैं। कपल ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था। तब से दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाडली की मनमोहक तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने डॉटर्स डे के मौके पर देवी का एक बेहद प्यारा वीडियो पोस्ट किया, जो निश्चित रूप से आपका दिल पिघला देगा।
24 सितंबर 2023 को बिपाशा बसु ने डॉटर्स डे के मौके पर अपनी बेटी देवी का एक बेहद मनमोहक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में प्रिंटेड जंपसूट में नन्हीं बच्ची अपने पालने में खेलती हुई नजर आ रही है, जबकि लविंग डैड करण उसके सिर को चोट लगने से बचा रहे हैं।
हालांकि, वीडियो में जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह था देवी का कस्टमाइज्ड पालना, जिस पर बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में देवी का नाम लिखा गया था। ये वाकई बेहद प्यारा लग रहा था। सुपर क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "धन्य हैं वे जिनकी बेटियां हैं। हमारे लिए हर दिन बेटी का दिन है। हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद... हमारी मिष्टी देवी।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
पोस्ट साझा होने के तुरंत बाद कमेंट बॉक्स में फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक, सभी ने लाडली पर अपना प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, ''बिल्कुल, मेरी पहली संतान मेरी बेटी है। मैं उसे अपना कडुपुल फ्लॉवर कहती हूं। यह एक ऐसा फूल है ,जो कम लेकिन खूबसूरती से खिलता है। मैं इस दुनिया की सभी बेटियों के लिए प्रार्थना करती हूं।'' एक अन्य फैन ने लिखा, ''आप बिल्कुल सही कह रही हैं। मैं भी उन भाग्यशाली लोगों में से एक हूं...।'' यहां देखें प्रतिक्रियाएं।
इसके पहले, 22 सितंबर 2023 को बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर देवी की एक प्यारी झलक शेयर की थी। इसमें नन्ही बच्ची ब्लू कलर के फ्लोरल प्रिंटेड फ्रॉक में बहुत सुंदर लग रही थी, जिसे उसने ब्लू कलर के हेडबैंड के साथ मैच किया था। वीडियो में देवी पहली बार अपने आप घुटने के बल पर चलने की कोशिश करती दिख रही थीं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "माई लिटिल बंगाल।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2014 में उनकी फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा और आखिरकार इस कपल ने 30 अप्रैल 2016 को शादी रचाई। लगभग छह साल बाद 12 नवंबर 2022 को दोनों ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी देवी का वेलकम किया। मौजूदा समय में दोनों अपनी हैप्पी पैरेंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
बिपाशा की बेटी देवी के जन्म के समय उसके दिल में थे दो छेद। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको देवी का लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।