'चक्रवर्ती सम्राट अशोक' फेम अथर्व नाहर ने गर्लफ्रेंड पूजा द्विवेदी संग रचाई शादी, देखें फोटोज

टीवी एक्टर अथर्व नाहर ने 5 फरवरी 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पूजा द्विवेदी के साथ शादी रचाई। आइए आपको इनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 8, 2022 | 12:45:53 IST

टेलीविजन अभिनेता अथर्व नाहर (Atharv Nahar) ने अपनी शादी की खबर से अपने लाखों प्रशंसकों को खुश कर दिया है। अथर्व ने टीवी शो 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक' के साथ प्रसिद्धि हासिल की है। वह भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला 2' में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा, अथर्व ने फियर फाइल्स 'सावधान इंडिया' और 'जय जय बजरंगबली' जैसे अन्य शोज में भी अभिनय किया है।

जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, अथर्व नाहर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पूजा द्विवेदी के साथ एक स्थिर रिश्ते में थे, और दोनों करीब एक दशक से डेटिंग कर रहे थे। इस बहुचर्चित जोड़े ने 5 फरवरी 2022 को लखनऊ में शादी रचाई। उन्होंने कुछ दोस्तों और परिवार के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में आवश्यक सावधानी बरतते हुए शादी की।

(ये भी पढ़ें-

शादी के तीन दिन बाद यानी आज 8 फरवरी 2022 को अथर्व नाहर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी शादी से प्यार भरी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में ये कपल एक-दूसरे की आंखों में खोया हुआ नजर आ रहा है। फोटो में कपल के चेहरे पर शादी की चमक साफ देखा जा सकता है। 

तस्वीरों के साथ अथर्व ने एक प्यारा सा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार को उत्सव का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "सबसे पहले, हम एक-दूसरे का साथ में आशीर्वाद देने के लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहते हैं। मेरे माता-पिता को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे प्यार और प्रतिबद्धता का सही अर्थ सिखाया है। मेरे प्यारे भतीजे सिद्धार्थ और मेरी भतीजी धृति को धन्यवाद। बड़े भाई राकेश सिंह को धन्यवाद और मेरी भाभी व मेरे छोटे भाइयों और बहनों को धन्यवाद। हमारे परिवार और दोस्तों को धन्यवाद।"

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 37 हजार की आइवरी साड़ी में लगीं स्टनिंग, रेड लिपस्टिक ने लुक में लगाया चार-चांद)

शादी के लिए अथर्व और पूजा ने कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में एक-दूसरे को कंप्लीट किया था। अथर्व ने क्रीम रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी के साथ मैरून रंग की पगड़ी और मैचिंग दोशाला से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, उनकी दुल्हन पूजा गोल्ड वर्क के साथ हैवी एंब्रॉयडरी वाले लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लहंगे को सेमी स्लीव के ब्लाउज के साथ पेयर किया था और इसे ड्यूल दुपट्टे से स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड और एमराल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया, जिसमें माथा-पट्टी, चोकर, नथ, लॉन्ग नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स शामिल थे। हालांकि, उनके लाल चूड़ा और सुनहरे कलीरों ने सभी का दिल चुरा लिया था।

इससे पहले, 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में अथर्व नाहर ने पूजा द्विवेदी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। अथर्व ने साझा किया था कि, वे पारिवारिक मित्र थे और धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। उन्होंने आगे कहा था कि, उनकी प्रेमिका शास्त्रीय संगीत में पीएचडी कर रही थीं, और वे 10 साल से डेटिंग कर रहे थे। उनके शब्दों में, "हम बचपन से पारिवारिक मित्र रहे हैं। जैसा कि, लोग कहते हैं कि, प्यार की शुरुआत दोस्ती से होती है, तो यह सब कैसे शुरू हुआ। मैं यहां एक अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए मुंबई में संघर्ष कर रहा हूं और वह इंडस्ट्री से जुड़ी नहीं हैं। पूजा वर्तमान में शास्त्रीय संगीत में पीएचडी कर रही हैं। तो यह दो नावों की तरह है, जो एक साथ यात्रा पर जा रहे हैं। फिर भी वह मेरा निरंतर समर्थन कर रही हैं। हम 10 वर्षों से डेटिंग कर रहे हैं।"

उसी इंटरव्यू में अथर्व ने आगे खुलासा किया था कि, कैसे उन्होंने और पूजा ने अचानक फैसला कर लिया था कि, यह शादी के बंधन में बंधने का समय है। उस समय को याद करते हुए जब उन्होंने पूजा से बड़ा सवाल किया था, अथर्व ने साझा किया था कि, वह उस समय थोड़ा नर्वस थे। उन्होंने कहा था, "दो साल की महामारी के बाद और अपने आस-पास की सभी पीड़ाओं को देखकर, मैंने महसूस किया कि, जीवन वास्तव में अप्रत्याशित है, इसलिए मैं इंतजार नहीं करना चाहता था। इस अहसास के बाद मैंने उनसे अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और उनसे शादी करने के लिए कहा। उनसे पूछते हुए थोड़ा घबराया हुआ था, लेकिन मुझे पता था कि, इसका जवाब हां होगा। बाद में हमने अपने माता-पिता से कहा कि, हम शादी करना चाहते हैं और उन्होंने प्रक्रिया शुरू की।"

(ये भी पढ़ें-

फिलहाल, हम भी अथर्व नाहर और पूजा द्विवेदी को उनकी शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

जब Rekha ने Amitabh संग अपने 'लव सीन्स' पर Jaya के रिएक्शन का किया खुलासा, कहा- 'मैं आंसू गिरते..'

Ratna Pathak ने पति Naseeruddin संग 'कान्स 2024 में किया डेब्यू, कस्टम ब्लाउज के साथ पहनी अपनी साड़ी

Jayanthi Kannappan ने Prakash Raj के पूर्व पत्नी Lalitha Kumari संग तलाक और उनकी दूसरी पर की बात

Cannes 2024 के बीच Aishwarya Rai के मॉडलिंग के दिनों का पुराना वीडियो आया सामने, दिखीं सुपर गॉर्जियस

Aishwarya Rai ने बेटी Aaradhya Bachchan संग बिताया क्वालिटी टाइम, 'कान्स 2024' से फोटोज आईं सामने

Sanjeeda Shaikh ने पहली बार अपनी बेटी Ayra को देखने के पल को किया याद, कहा- 'छोटी संजीदा आ गई'

Sara Ali Khan इसी साल करेंगी शादी? एक बिजनेसमैन से हो चुकी है सगाई: रेडिट यूजर ने किया दावा

Kiara Advani ने 'कान्स 2024' में किया डेब्यू, फर्स्ट अपीयरेंस के लिए पहना व्हाइट साटन गाउन

Aishwarya Rai Bachchan ने 'कान्स 2024' में दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन, दिखीं खूबसूरत

Sanjeeda Shaikh ने Aamir Ali को तलाक देने के अपने फैसले पर जताया गर्व, ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया

क्या Katrina ने पति Vicky के बर्थडे पोस्ट से दिया अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट? फैन ने नोटिस किया कैप्शन

Karan Veer Mehra की पूर्व पत्नी Nidhi Seth ने अपनी शादी को बताया 'लाइफ की सबसे बड़ी गलती', बताई वजह

Urvashi Rautela ने 'Cannes 2024' के दूसरे दिन पहना रेड ड्रामेटिक गाउन, डीप-नेकलाइन के लिए हुईं ट्रोल

Cannes 2024: Aishwarya Rai अपने पफी-स्लीव्स गाउन के लिए हुईं ट्रोल, हेयरस्टाइल से इम्प्रेस हुए फैंस 

जब Ranbir Kapoor ने पैरेंट्स Rishi-Neetu की लड़ाई पर की बात, कहा था- 'मैं उन्हें चीजों को तोड़ते..'

Sanjeeda Shaikh और Aamir Ali के तलाक के पीछे का सच, शादी के 8 साल बाद हो गए थे अलग

Shoaib Malik और Sana Javed न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रहे हनीमून, बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते आए नजर

Sharmila Tagore ने स्वीकारी बेटे Saif के लिए 'अनुपस्थित मां' होने की बात, कहा- 'मैंने गलतियां कीं'

Poonam Pandey ने किया खुलासा, BF ने लीक किया था उनका बाथरूम वीडियो, कहा- 'मैं कभी नहीं भूल सकती..' 

SLB द्वारा धक्का दिए जाने के बाद Richa Chadha ने Sharmin की ट्रोलिंग को बताया 'दर्शकों का अधिकार'