टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने पति राजीव सेन के साथ पहली सोनोग्राफी का एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक जरिए शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) प्रेग्नेंट हैं और वो इस फेज को अपने पति राजीव सेन (Rajeev Sen) के साथ एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस को राजीव सेन में अपना सपनों का राजकुमार कुछ साल पहले मिला था और वो 14 जून 2019 का दिन था, जब दोनों ने सगाई कर ली थी। इसके बाद कपल ने 16 जून 2019 को गोवा में अपने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी की थी। हाल ही में, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने हसबैंड के साथ पहली सोनोग्राफी के एक्सपीरियंस को फैंस के संग साझा किया है।
पहले ये जान लीजिए कि, चारु असोपा और राजीव सेन की शादी के एक साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में मनमुटाव आने लगे थे। हालांकि, धीरे-धीरे अब कपल ने परिपक्वता के साथ अपने रिश्ते को फिर से सही कर लिया है। इसके साथ ही चारु प्रेग्नेंट हैं, जिससे कपल के बीच की नजदीकियां और बढ़ गई हैं। दोनों अपने पेरेंटहुड फेज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
(ये भी पढ़ें: 'सुपर डांसर चैप्टर 4' शो में पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, कही ये बात)
अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, चारु ने 23 जून 2021 को अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चारू ने बताया है कि, ये उनकी अपने पति के साथ पहली सोनोग्राफी है। इसके साथ ही वीडियो में राजीव ने सोनोग्राफी के दौरान के मोमेंट के बारे में बात की और बताया कि, उनके लिए ये काफी इमोशनल मोमेंट था और वो बड़े ही ध्यान से मॉनिटर को देख रहे थे। चारु वीडियो में कहती हुई देखी जा सकती हैं कि, कुछ न कुछ वजहों के चलते इससे पहले राजीव उनकी सोनोग्राफी में एक्ट्रेस के साथ नहीं आ पाए थे, लेकिन आखिरकार उनकी ये विश पूरी हुई। इस वीडियो में चारु का प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ़ नजर आ रहा है।
इससे पहले, राजीव ने ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, वह बच्चे को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। राजीव सेन ने कहा था कि, ‘मुझे अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि, हम माता-पिता बनने वाले हैं। यह एक सपने जैसा है। ये एक सपना ही है, जो अब सच हो गया है। शुरु में जब मैंने ये खबर सुनी थी, तो मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मैं कुछ महीनों में ही पिता बन जाऊंगा।’
(ये भी पढ़ें: 'तारक मेहता...' के नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक कैंसर से हुए पीड़ित, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस)
फिलहाल, चारु और राजीव अपने बेबी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।