क्रिकेटर राहुल चाहर अपनी गर्लफ्रेंड ईशानी जौहर के साथ के शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर (Rahul Chahar) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और फैशन डिजाइनर ईशानी जौहर (Ishani Johar) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक राहुल चाहर घरेलू क्रिकेट टीम में राजस्थान के लिए खेलते हैं। इसके अलावा वह आईपीएल टीम ‘पंजाब किंग्स’ के भी खिलाड़ी हैं। साल 2019 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू किया था।
(ये भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु? पति करण सिंह ग्रोवर संग स्पॉट होने पर नेटिजंस ने कहा- 'मॉमी ग्लो')
9 मार्च 2022 को इस जोड़े ने गोवा में शादी रचाई, जिसकी झलकियां सामने आई हैं। तस्वीरों में ये कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। राहुल जहां क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए, वहीं ईशानी ग्रीन कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
राहुल और ईशानी ने साल 2019 में सगाई की थी और 9 मार्च 2022 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, कपल का वेडिंग रिसेप्शन 12 मार्च को होगा। इससे पहले उनकी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की झलकियां सामने आई थीं।
(ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य को वापस कर दी शादी की साड़ी! लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया दावा)
8 मार्च 2022 को राहुल चाहर और ईशानी की मेहंदी सेरेमनी के साथ गोवा में उनकी वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू हुई थीं। राहुल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं, जिसमें कपल काफी खूबसूरत लग रहा था। इन फोटोज के साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा था, “जल्द ही हमारे "हमेशा के लिए" की शुरुआत होगी! पहला दिन मेहंदी के रंगों से भरा। प्यार खिल रहा है!!”
वहीं, 9 मार्च 2022 को कपल की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई थी, जिसकी झलकियां सामने आई थीं। अपनी हल्दी सेरेमनी कपल ने व्हाइट और येलो कलर के आउटफिट में ट्विनिंग की थी। राहुल जहां येलो कुर्ता और व्हाइट पायजामे के साथ येलो-व्हाइट के मिश्रण वाले हाफ कोट में दिखे, वहीं येलो-व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी में ईशानी भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- ऊषा मंगेशकर ने लता मंगेशकर की अस्थियां गंगा नदी में कीं विसर्जित, बहन की आखों में दिखे आंसू) फिलहाल, हम कपल को उनकी शादी की ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको उनकी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।