रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण लंबे समय बाद दिखे साथ, यॉट राइडिंग का लुत्फ उठाते आए नजर

हाल ही में, एक्टर रणवीर सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ यॉट राइडिंग का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Nov 3, 2022 | 13:10:43 IST

बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लाखों चाहने वाले हैं। फैंस को इनकी एक झलक पाने का इंतजार रहता है। हालांकि, पिछले काफी दिनों से आ रही दोनों के अलगाव की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया था। रणवीर और दीपिका लंबे समय से एक-दूसरे के साथ भी नहीं दिखाई दिए थे, जिससे इनके अलगाव की खबरें तेज होने लगी थीं। हालांकि, अब इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रणवीर ने एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पत्नी दीपिका के साथ नजर आ रहे हैं।

लंबे समय के बाद रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपनी निजी जिंदगी की एक झलक साझा की है। 2 नवंबर 2022 की रात रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका और उन्हें एक यॉट की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो उनकी फॉरेन वेकेशन का लग रहा है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

रणवीर-दीपिका से ऐश्वर्या-अभिषेक तक, इन सेलेब कपल्स के अलगाव की खबर ने बटोरी थीं सुर्खियां

वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए "#cutie" लिखा। उन्होंने वीडियो में 'गुड वाइब्स' टैग भी जोड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका एक यॉट पर रणवीर के साथ बैठी हैं। वह एक सफेद टी-शर्ट, सफेद जूते और मोजे के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में हैं और हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं। रणवीर ने उनको सफेद टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में नियॉन कलर की स्लीपर्स के साथ ट्विन किया।

पिछले काफी समय से रणवीर और दीपिका अपने-अपने काम में काफी बिजी हैं। 2 नवंबर 2022 को दीपिका की शाहरुख खान संग अपकमिंग फिल्म 'पठान' का टीज़र रिलीज़ किया गया। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। वह वर्तमान में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म पर काम कर रही हैं। इसके अलावा, उनके पास ऋतिक रोशन के साथ भी एक फिल्म है, जिसका टाइटल 'फाइटर' है। 

(बेहद आलीशान है दीपिका-रणवीर का घर, देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें)

रणवीर की बात करें, तो उन्हें 18 दिसंबर 2022 को कतर में 'फीफा विश्व कप' के फाइनल में भाग लेने और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, उन्हें नवंबर 2022 में आयोजित होने वाले 'माराकेच अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' में 'एटोइल डी' से सम्मानित किया जाएगा। ये फिल्म फेस्टिवल मोरक्को शहर में 11 से 19 नवंबर 2022 तक चलेगा। फिल्मों की बात करें, तो वह करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर चुके हैं। इसके अलावा, उनके पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' भी है।

फिलहाल, आपको दीपिका और रणवीर का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Katrina Kaif और Vicky Kaushal अपने पहले बच्चे की कर रहे उम्मीद, लंदन में होगा बेबी का जन्म?

Jaya Bachchan वोटिंग बूथ पर पैपराजी को घूरती आईं नजर, भीड़ से बचाते दिखे Amitabh Bachchan

Twinkle Khanna से शादी करने के लिए खुद को 'लकी' मानते हैं Akshay Kumar, कहा- 'मैं अनपढ़ आदमी..'

Katrina ने ओवरसाइज्ड कोट में छिपाया बेबी बंप? लंदन से आए नए वीडियो ने दी प्रेग्नेंसी रूमर्स को हवा

Arbaaz Khan ने पत्नी Sshura Khan के लिए गाया रोमांटिक गाना, लॉन्ग ड्राइव एंजॉय करते आए नजर

Rekha वोटिंग बूथ पर मांग में 'सिंदूर' लगाए आईं नजर, व्हाइट सूट में दिखीं गॉर्जियस

Deepika Padukone ने पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति Ranveer Singh संग डाला वोट

Somy Ali-Sangeeta Bijlani संग ब्रेकअप से Salman पर नहीं पड़ा था कोई असर, अब हुआ खुलासा

जब Neeta Lulla को डिजाइन के लिए चुनने पर Sridevi पर भड़क गए थे Yash Chopra, कहा था- 'ये क्या..'

Kiara Advani ने 'सिनेमा गाला डिनर' के लिए कॉर्सेट गाउन के साथ पहना 30 करोड़ का नेकलेस

पाकिस्तानी स्टूडेंट्स ने अपने कॉलेज उत्सव में की Anant Ambani-Radhika की प्री-वेडिंग पार्टी की नकल

जब Dilip Joshi ने 'TMKOC' छोड़ने की दी थी धमकी, Jennifer Mistry ने किया खुलासा

Varun Dhawan की पत्नी Natasha ने फ्लॉन्ट किया अपना फुल ग्रो बेबी बंप, एक्स्ट्रा केयर करती आईं नजर

Radhika Merchant की स्पेस थीम वेडिंग पार्टी की ड्रेस एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी से हुई है तैयार, देखें झलक

Yami Gautam-Aditya Dhar बने पैरेंट्स, बेटे के यूनिक नाम का किया खुलासा

Dolly Singh ने BFF Kusha Kapila को किया अनफॉलो, लेकिन उनके पूर्व पति Zorawar को करती हैं फॉलो

Karan Veer Mehra ने Ex वाइफ Nidhi Seth द्वारा अपनी शादी को 'सबसे बड़ी गलती' बताने पर दी प्रतिक्रिया

Aishwarya ने 'कान्स 2024' में बेटी Aaradhya के गालों पर किया किस, मां-बेटी के ​बीच दिखा अटूट प्यार

Anushka Sharma ने पोस्ट-प्रेग्नेंसी ग्लो से खींचा ध्यान, मैच के बाद 'RCB' फैंस संग खिचवाईं तस्वीरें

फैशन इन्फ्लुएंसर Nancy ने 'कान्स' में हिंदी में इंटरव्यू देकर जीता लोगों का दिल, कहा- 'मेरा ड्रीम..'