हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने पति और बेटे रुहान की एक क्यूट फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखा, जो बेटे के प्रति शोएब के प्यार को बयां करता है।
टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम अपने प्यारे बच्चे के साथ हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दीपिका ने 22 फरवरी 2018 को शोएब के साथ शादी की थी। दोनों ने पांच साल की मैरिड लाइफ के बाद अपने छोटे राजकुमार रुहान का स्वागत किया। एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर होने के नाते शोएब और दीपिका अक्सर अपने-अपने इंस्टा हैंडल से फैंस को अपनी पैरेंटिंग जर्नी की झलकियां दिखाते रहते हैं।
दरअसल, 13 सितंबर 2023 को दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टा हैंडल से शोएब इब्राहिम की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने बेटे रुहान को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में शोएब ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने हुए बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं, छोटा बच्चा व्हाइट ब्लैंकेट में लिपटा हुआ था और अपने डैडी से प्यार करते हुए बहुत प्यारा लग रहा था। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह था दीपिका का प्यारा कैप्शन।
दीपिका ने अपने कैप्शन में बताया कि शोएब को पीठ में दर्द हो रहा है, जिसके कारण वह अपने बच्चे को गोद में नहीं ले पा रहे हैं, लेकिन वह उसके बिना रह भी नहीं सकते। दीपिका ने लिखा, "बैक पेन है, बेटे को उठा नहीं पा रहे, लेकिन उससे दूर रहना मंजूर नहीं।"
इससे पहले, 4 सितंबर 2023 को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी सी स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें शोएब को अपने कमरे में बेटे रुहान को गोद में लिए बैठे देखा जा सकता था। जहां अभिनेता व्हाइट शर्ट में डैशिंग लग रहे थे, वहीं रुहान ओनेसी में बेहद क्यूट लग रहा था। तस्वीर में शोएब अपने बच्चे को बेहद प्यार से देख रहे थे और यह वाकई दिल पिघला देने वाली तस्वीर थी।
21 जून 2023 को शोएब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के आगमन की खुशखबरी शेयर की थी। हालांकि, उनका बेबी नियत डेट से बहुत पहले पैदा हो गया था। बता दें कि दीपिका की इमरजेंसी सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी और उनका बच्चा कुछ हफ्तों तक एनआईसीयू में था। इसके बाद, 14 जुलाई 2023 को दीपिका ने अपने यूट्यूब चैनल 'दीपिका की दुनिया' पर अपने एक व्लॉग में बच्चे के नाम का खुलासा किया था। उर्दू में रुहान का अर्थ 'दयालु और आध्यात्मिक' है।
Dipika Kakar के बेटे Ruhaan को टीवी स्टार्स से मिले बेहद महंगे तोहफे, कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम तो शोएब की इस क्यूट फोटो के कायल हो गए हैं। तो आपको ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।