दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक संग मालदीव में कर रही हैं मस्ती, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

हाल ही में, टीवी के फेमस कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने मालदीव वेकेशन से खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Jul 13, 2022 | 16:34:02 IST

टीवी के पसंदीदा कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। दोनों ने हाल ही में, शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। अब इस जोड़ी ने अपने वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी पसंद की जा रही हैं। 

पहले ये जान लीजिए कि, विवेक और दिव्यांका ने 9 जुलाई 2022 को अपनी शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। इस मौके पर दोनों ने तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे को बधाई दी थी। दिव्यांका ने अपनी और विवेक की फोटो शेयर कर लिखा था, ''मैं बस हमें हमारे भाग्य पर विश्वास करने के लिए और 6 साल पहले प्यार करने के लिए धन्यवाद दे सकती हूं। हैप्पी एनिवर्सरी विव!'' वहीं, एक्ट्रेस के पति विवेक ने तस्वीरें साझा कर लिखा था, ''6 साल बीत चुके हैं, हमें कभी पता ही नहीं चला। यह आपका जादू और आपके लिए मेरा प्यार है, जो हमें एक साथ बने रहने के लिए प्रेरित करता है। मैं दुनिया में किसी भी चीज़ के लिए इसका व्यापार नहीं करूंगा। यह एक वादा है।''

अब बात करते हैं कपल के लेटेस्ट फोटोज की, जिनमें दोनों पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, उनके हाथों में नारियल पानी है और वह अपने शानदार नाश्ते को एंजॉय कर रहे हैं। उनके नाश्ते की ट्रे को फूलों से सजाया गया था, जो दिखने में काफी रोमांटिक लग रहा था। इस दौरान दिव्यांका ने नीले रंग का स्विमसूट पहना था, जिसमें फ्रिल डिटेलिंग थी। विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "नीले और हरे पानी के बीच तैरते हुए।"

बाद में, दिव्यांका ने भी सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "धरती पर स्वर्ग मौजूद है (व्याकरण के साथ खेलने के लिए क्षमा करें, लेकिन दुनिया के पास इतना कुछ है कि, मुझे लगता है कि, स्वर्ग सिर्फ एक नहीं हो सकता!)"

(ये भी पढ़ें- गौरव तनेजा की गिरफ्तारी पर Zomato ने कसा तंज, तो ​​Youtuber ने दिया मजेदार जवाब)

बता दें कि, दिव्यांका और विवेक अपनी शादी के 6 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए मालदीव गए हुए हैं। कई सालों तक साथ रहने के बाद भी, वे अपने रिश्ते में रोमांस को बरकरार रखे हुए हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, "उन चीजों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, जो आपको एक रिश्ते में बांधे रखने में मददगार होती हैं। ये चीजें रिश्ते को मजबूत बनाए रखती हैं। मेरे मामले में, मैं आपको बताऊंगी कि, हम एक साथ क्या करना पसंद करते हैं।''

(ये भी पढ़ें- नेहा धूपिया ने बताया- क्यों छिपाती हैं अपने बच्चों का चेहरा, कहा- 'हम उनकी रक्षा करना चाहते हैं')

दिव्यांका आगे कहती हैं, ''हमारे रिश्ते के शुरुआती दिनों में हम एक-दूसरे को 'आई लव यू' नहीं कहते थे। हम एक-दूसरे को समय दे रहे थे, ताकि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हम लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते थे। हम बात करते थे, कभी-कभी मैं बस उन्हें देखती रह जाती थी। मुझे लगता है कि, वह बहुत अच्छे इंसान है। वो भी मेरी तरफ देखते और फिर शरमाते थे। कुछ खास गाने थे, जिन्हें हम सुनना पसंद करते थे। तो अब तक, हम सचमुच नाइट डेट की प्लानिंग करते हैं और उन गानों को सुनते हैं। जब मैं उदास या परेशान महसूस करती हूं, तो विवेक मेरा पसंदीदा गाना बजाते हैं, तो सारी उदासी दूर हो जाती है।"

(ये भी पढ़ें- अनिल कपूर बेटी सोनम की गोद भराई के लिए गेस्ट को निमंत्रण कार्ड संग देंगे गिफ्ट्स, वीडियो आया सामने)

जानकारी के लिए बता दें कि, विवेक और दिव्यांका टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। फिर 9 जुलाई 2016 को दोनों ने शादी कर ली थी। फिलहाल, आपको दिव्यांका और विवेक की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Samarth Jurel से ब्रेकअप के बाद Elvish Yadav को डेट कर रहीं Isha Malviya? एक्ट्रेस ने कही ये बात

Ranveer Singh ने एक इवेंट में पहनी व्हाइट हील्स, नेटिजन ने कहा- 'शायद दीपिका की होगी'

Sonakshi Sinha के सी-फेसिंग होम की इनसाइड झलकियां: विंटेज फर्नीचर से आर्ट स्टूडियो तक, सब है शानदार

Akash Ambani की पत्नी Shloka Mehta बेटी Veda की तरह बेड पर जंप करती आईं नजर, बहन Diya भी दिखीं साथ

Dalljiet Kaur ने दूसरे पति Nikhil Patel से अलगाव की अफवाहों के बीच फ्लॉन्ट किया सिन्दूर 

'BB 17' फेम Ayesha Khan ने बताया वह कैसे व्यक्ति से करेंगी शादी, उनके भाई से है कनेक्शन

कौन हैं Mukesh Ambani के दोस्त Anand Jain? जिनकी वजह से Anil Ambani ने दिया था 'IPCL' से इस्तीफा

अलगाव की अफवाहों से KWK कंट्रोवर्सी तक: वे 4 मौके, जब Deepika और Ranveer Singh बने चर्चा का विषय

Krushna Abhishek ने कपिल शर्मा शो छोड़ने के लिए Sunil Grover को मारा ताना, कहा- 'जब तुम यहां..'

Tejasswi Prakash ने 'ब्रांड्स अफोर्ड न कर पाने' की कही बात, नेटिजंस ने कहा- 'दुबई में घर खरीदकर..'

Ananya Panday से ब्रेकअप के बाद Aditya Roy ने Sara Ali Khan संग की पार्टी, डेटिंग रूमर्स को मिली हवा

Ranveer Singh ने Deepika Padukone संग तलाक की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'यह मेरी वेडिंग रिंग है'

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' Chandrika ने भंडारा विवाद के बाद दिखाई अपनी 75 लाख की 'Ford Mustang' कार

Dino Morea ने बताया क्या John Abraham थे उनके और ​Bipasha के ब्रेकअप की वजह? बॉन्डिंग पर भी की बात

Divyanka Tripathi संग शादी से पहले Vivek Dahiya को सता रहा था इस बात का डर​, अब किया खुलासा

Shekhar Suman लोकसभा चुनाव में बेटे Adhyayan की Ex-GF Kangana को सपोर्ट करने के लिए हैं तैयार

Madhuri Dixit के पति Shriram Nene 'डांस दीवाने' में आए नजर, कपल ने 'तुमसे मिलके' गाने पर किया डांस

Sonam Kapoor ने दिखाई बेटे Vayu के मुंडन के बाद की पहली झलक, पति आनंद ने करवाया मैचिंग कट

Karisma Kapoor ने बताया उन्हें कैसे मिला निकनेम 'Lolo', बहन के नाम 'Bebo' के पीछे की भी बताई स्टोरी

क्या Met Gala में Alia Bhatt को फोटोग्राफर्स ने गलती से समझ लिया Deepika Padukone? वीडियो हुआ वायरल