हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने अपने पति रोहित सरोहा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अवैध हथियार रखने की शिकायत दर्ज कराई है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस प्राची तेहलान (Prachi Tehlan) की शादीशुदा जिंदगी टूटने की कगार पर है। एक्ट्रेस की शादी दो साल पहले रोहित सरोहा से हुई थी। हाल ही में, उन्होंने अपने पति के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
दरअसल, दिल्ली के प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत के साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी जमा कराया है, जिसमें उनके पति कथित तौर पर अवैध हथियार चलाते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है। इन सबके बाद से एक्ट्रेस डरी हुई हैं और वह बेहद कम ही अपने घर से बाहर जा रही हैं।
(ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथि पर उनकी मां और बहनें प्रेयर मीट में हुईं शामिल, चेहरे पर दिखा गम)
1 सितंबर 2022 को प्राची ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने देश के गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस को टैग किया है। प्राची का कहना है कि इस वीडियो में जो शख्स दिख रहा है, वह उनके पति रोहित सरोहा हैं। वीडियो में हम उस शख्स को अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए देख सकते हैं। अब इस वीडियो को प्राची ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।
इसके अलावा, प्राची तेहलान ने दिल्ली के मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया है। इससे साफ जाहिर है कि प्राची और रोहित की शादी टूटने की कगार पर है। दोनों की शादी कोरोना काल में हुई थी। 7 अगस्त 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, इनकी शादी में शुरू से तनाव रहा है।
प्राची के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें पहचान टीवी के हिट शो 'दीया और बाती' से मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में काम किया। प्राची की मलयालम फिल्म 'ममंगम' रिलीज हुई, जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा, वह एक नेशनल लेवल की नेटबॉल खिलाड़ी भी रही हैं।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर संग आईं नजर, टेडी बियर प्रिंटेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप)
फिलहाल, प्राची तेहलान के इन आरोपों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।