हाल ही में, एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। आइए दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) ने 2 नवंबर 2022 को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वालों ने उन्हें बर्थडे विश किया था। वहीं, ईशा देओल ने अपने जन्मदिन पर परिवार और करीबी दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन भी किया था। एक्ट्रेस ने अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर एंजॉय किया और उनकी पार्टी में आए मेहमानों ने भी खूब मस्ती की, जिसकी कुछ तस्वीरें ईशा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए दिखाते हैं।
दरअसल, 3 नवंबर 2022 को ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ईशा देओल के साथ जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, जायद खान सहित तमाम बी-टाउन स्टार्स नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में ईशा अपने पति भरत तख्तानी के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान ईशा ने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना हुआ था। वहीं, भरत व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। इसी के साथ ईशा ने अपनी मम्मी हेमा मालिनी और पापा धर्मेंद्र के साथ भी फोटो क्लिक करवाई। आप भी देखिए ये तस्वीरें।
बता दें कि ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, ईशा अब फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी के साथ शादी की है। इनकी दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम राध्या तख्तानी और मिराया तख्तानी है।
इससे पहले, ईशा ने अपनी लाडली बेटी राध्या के 5वें जन्मदिन पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में राध्या ने अपनी मां को गले लगाया हुआ था और ईशा उन्हें प्यार से किस करती नजर आ रही थीं। तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, हम भी ईशा को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको ईशा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।