फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा बग्गा और रेस्टी कंबोज ने मलेशिया में एक-दूसरे से सगाई कर ली है। आइए आपको दिखाते हैं।
नेहा बग्गा (Neha Bagga) टेलीविजन इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन शो 'रब से सोना इश्क' से की थी। बाद में उन्होंने 'कलर्स चैनल' के शो 'बानी- इश्क दा कलमा' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से पॉपुलैरिटी हासिल की।
इसके अलावा, वह एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर भी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो नेहा इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने सपनों के राजकुमार रेस्टी कंबोज से सगाई कर ली है।
नेहा बग्गा ने अपने इंस्टा हैंडल पर मलेशिया में अपने सपनों के राजकुमार रेस्टी कंबोज से सगाई की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। तस्वीरों में नेहा बग्गा रेड कलर की फ्लोई ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि रेस्टी ब्लैक कलर के टक्सीडो में काफी जच रहे हैं। कुल मिलाकर दोनों स्वर्ग में बनी जोड़ी की तरह दिख रहे थे।
नेहा द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में हम उन्हें और उनके मंगेतर को हॉट एयर बैलून के नीचे पोज देते हुए देख सकते हैं। इसमें रेस्टी को घुटनों के बल बैठकर नेहा को प्रपोज़ करते हुए देखा जा सकता है और यह सब एक सपने के जैसा लग रहा है। दूसरी तस्वीर में हम नेहा बग्गा को अपनी बड़ी डायमंंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैं, जो गोल शेप में है।
एक अन्य तस्वीर में हम कपल को एक कैंडिड मोमेंट शेयर करते हुए देख सकते हैं और यह तस्वीर उनके प्यार के बारे में बहुत कुछ कहती है। तस्वीरें साझा करते हुए नेहा ने खुलासा किया कि उन्होंने 19 सितंबर 2023 को सगाई कर ली है। दोनों की पोस्ट के कैप्शन को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "19-09-2023।"
जैसे ही नेहा ने अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीर शेयर की, फैंस बधाई देने के लिए कमेंट बॉक्स में पहुंच गए। तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "चलो मुबारक हो भाई।" एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "Wooowwwwww... सबसे प्यारे जोड़े को बधाई।" तीसरे कमेंट को "बुग्गा बुग्गी को बधाई" के रूप में पढ़ा जा सकता है। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
नेहा बग्गा के करियर की बात करें, तो एक एक्ट्रेस और सोशल बटरफ्लाई होने के अलावा, वह टिकटॉक पर भी मशहूर थीं और उन्हें 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते थे। सिर्फ टेलीविजन में ही नहीं, नेहा ने विद्युत जामवाल के साथ बॉलीवुड फिल्म 'जंगली' में भी अपना हुनर दिखाया है। इस फिल्म का निर्देशन हॉलीवुड निर्देशक चक रसेल ने किया था। वह पंजाबी फिल्म 'रीझा' में भी नजर आई थीं।
उनके पर्सनल फ्रंट के बारे में बात करें, तो उनके अपने मंगेतर रेस्टी कंबोज के साथ लिंकअप के बारे में काफी अफवाहें रही हैं। कयास तो यहां तक लगाए गए थे कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली है।
फिलहाल, हम भी नेहा और रेस्टी को उनकी सगाई के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।