हाल ही में, यूट्यूबर गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी ने मेट्रो में उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसके चलते यूट्यूबर गिरफ्तार हो गए थे। अब रितु ट्रोल हो रही हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) का 9 जुलाई 2022 को जन्मदिन था। उनकी पत्नी रितु राठी (Ritu Rathi) ने सोचा कि, वह अपने पति का खास अंदाज में बर्थडे मनाएं, इसलिए उन्होंने गौरव के लिए नोएडा मेट्रो में बर्थडे सेलिब्रेशन का सरप्राइज रखा, जिसमें उनके फैंस भी शामिल हुए थे। हालांकि, इसकी वजह से यूट्यूबर को पुलिस कस्टडी का भी सामना करना पड़ा।
गौरव तनेजा का यूं फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने का अनोखा अंदाज यात्रियों के साथ-साथ मेट्रो कर्मचारियों के लिए भी परेशानी बन गया था। इसकी वजह से काफी भगदड़ मच गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही नोएडा सेक्टर 49 की पुलिस वहां पहुंची और गौरव व उनकी पत्नी रितु को धारा 144 का उल्लंघन करने के लिए हिरासत में लिया। हालांकि, दो घंटे की हिरासत के बाद सिर्फ गौरव को गिरफ्तार किया गया था।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने यूरोप ट्रिप से शेयर कीं फैमिली फोटोज, बच्चों के साथ खेलते दिखे शाहिद कपूर)
जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आई, नेटिज़न्स ने गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी को इस तरह के यादगार जन्मदिन के उपहार की योजना बनाने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'एक पत्नी की ओर से अपने पति को सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रितु भाभी ने बढ़िया सरप्राइज दे दिया...हैप्पी बर्थडे...’, एक और यूजर ने लिखा, "रितु मैम ने इतना स्पेशल बर्थडे गिफ्ट दिया है कि, आपको हमेशा याद रहेगा। जन्मदिन मुबारक हो सर।" यहां देखें बाकी के स्क्रीनशॉट्स।
बता दें कि, गौरव तनेजा एक फेमस यूट्यूबर हैं। वह पेशे से एक पायलट भी हैं। वह और उनकी पत्नी रितु राठी (Ritu Rathi) टीवी रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में भी नजर आए थे, जहां उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। हालांकि, कपल ने कुछ हफ्तों बाद ही शो को अलविदा कह दिया था, लेकिन फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद आई थी।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट पति रणबीर से मिलने की खुशी नहीं कर पाईं कंट्रोल, होने वाली मां ने 'बेबी' कहकर लगाया गले)
खैर, इस तरह के बर्थडे सेलिब्रेशन पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कई सुझाव हो तो अवश्य दें।