हाल ही में, एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने 5 हफ्तों के वेट लॉस चैलेंज की झलकियां दिखाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस चैलेंज को जीतने के लिए उन्होंने कई जरूरी चीजों को 'ना' कहा था। आइए बताते हैं।
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ-साथ शानदार लुक्स और जबरदस्त डांस स्किल के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में, बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले ऋतिक ने अपनी मुश्किल वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की, जो 5 सप्ताह तक के लिए थी।
17 अक्टूबर 2023 को ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जो उनकी 'तब और अब' की कोलाज फोटोज थीं। हालांकि, यह उनके तराशे हुए एब्स की झलक थी, जो उनकी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताने के लिए काफी है। इसके अलावा, अभिनेता ने कुछ ऑडियो क्लिप भी पोस्ट किए, जो उन्हें अपने गुरु से मिले थे।
तस्वीरें साझा करते हुए ऋतिक ने कुछ किस्सों का भी खुलासा किया कि कैसे उन्होंने वजन घटाने के चैलेंज को जीता। अभिनेता ने कहा कि पिछले पांच सप्ताह इतने आसान नहीं थे, क्योंकि उन्हें कई जरूरी चीजों के लिए 'ना' कहना पड़ा, जिनमें कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो उन्हें पसंद हैं, जैसे- बाहर घूमना, स्कूल पीटीएम, काम के घंटे बढ़ाना और भी बहुत कुछ। इसके अलावा, अपने नोट में ऋतिक ने इस जर्नी को आसान बनाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद को धन्यवाद दिया। साथ ही अपने गुरु क्रिस गेथिन को भी शुक्रिया कहा। अपने नोट के एंडिंग पार्ट में ऋतिक ने कहा कि उन्हें चुनौतियां लेना पसंद है।
उन्होंने कहा, "सबसे कठिन हिस्सा दोस्तों, सोशल इवेंट्स, स्कूल पीटीएम और यहां तक कि काम के बढ़े हुए घंटों को ना कहना था। दूसरा सबसे कठिन हिस्सा रात 9 बजे तक सो जाना था। वहीं, सबसे आसान हिस्सा एक ऐसे साथी का होना था, जो विचारों में समान हो। थैंक्यू सबा। सबसे अच्छी बात है क्रिस गेथिन जैसे गुरु का होना, जिनको कोई भी ब्लाइंडली फॉलो कर सकता है। उस स्पेशलिटी के लिए गेथिन को धन्यवाद। वह व्यक्ति जिसके बिना मैं यह नहीं कर सकता था, वे हैं मेरे प्यारे लोग। धन्यवाद टीम। मैं इन लोगों को अपने साथ पाकर धन्य हूं।"
जब Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad ने अपनी लव लाइफ पर की बात, बताया किस बात से होती है परेशानी, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसे ही ऋतिक रोशन ने अपनी वेट लॉस जर्नी की फोटोज शेयर कीं, वैसे ही नेटिजंस ने उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। जहां उनकी गर्लफ्रेंड सबा ने लिखा, "और यह हुआ..रिकॉर्ड समय में चैलेंज को हासिल करना :) आपका फ्लेक्सिबिलिटी अवास्तविक है!!" वहीं, भूमि पेडनेकर ने लिखा, "बिल्कुल वैसे ही, जैसे आप इसे करते हैं।" वहीं, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "इसे साझा करने के लिए धन्यवाद सर, सब गलत कर रहा था मैं।"
जब Saba Azad ने अर्जेंटीना वेकेशन से Hrithik Roshan संग तस्वीरें कीं शेयर, BF के निकनेम का किया खुलासा, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
ऋतिक रोशन की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी पहली शादी सुज़ैन खान से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे ऋहान और ऋदान हैं। हालांकि, 14 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। सुजैन से अलग होने के बाद ऋतिक सिंगर-एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दूसरी ओर, ऋतिक की पूर्व पत्नी सुज़ैन को अर्सलान गोनी में दूसरा प्यार मिला है।
फिलहाल, ऋतिक की वेट लॉस जर्नी की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।