हाल ही में, एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी लाडली बेटी इनाया अपने पापा के पैरों में नेल पेंट लगाती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) सबकी फेवरेट हैं। सोहा अक्सर सोशल मीडिया पर इनाया की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, सोहा ने फिर एक बार अपनी लाडली बेटी इनाया खेमू का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पापा कुणाल खेमू के पैरों के नाखूनों पर नेल पेंट लगाती नजर आ रही हैं।
इससे पहले, 31 अक्टूबर 2022 को सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी इनाया की हैलोवीन पार्टी की झलक फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें क्यूट इनाया 'कुकी मॉन्स्टर' बनी नजर आ रही थीं। वहीं, सोहा ने दूध के पैकेट के रूप में कपड़े पहने थे। इनाया और सोहा का हैलोवीन लुक देखने के लिए यहां क्लिक करें।
दरअसल, 13 नवंबर 2022 को सोहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुणाल खेमू सोफे पर बैठकर नींद ले रहे हैं और उनकी बेटी इनाया चुपचाप उनके पैरों पर नेल पेंट लगा रही हैं। इनाया ने अपने पापा के लिए पिंक कलर का नेल पेंट चुना है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा, ''दोपहर में नींद लेना खतरनाक साबित हो सकता है।''
(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि 29 सितंबर 2022 को इनाया पांच साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर उनके पैरेंट्स ने एक बटरफ्लाई थीम पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। अपने इंस्टा अकाउंट से सोहा ने बर्थडे पार्टी की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें इनाया एक प्रिंसेस ड्रेस में बिल्कुल राजकुमारी लग रही थीं। मैचिंग फ्लावर हेडबैंड और फेयरी विंग्स के साथ अपने लुक को स्टाइल करते हुए छोटी इनाया बेहद प्यारी लग रही थीं। इनाया के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, हमें तो बाप-बेटी के बीच का ये प्यार बेहद पसंद आया। फिलाहल, आप इनाया की इस क्यूट शरारत पर क्या कहना चाहेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।