यंग बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी जानती हैं कि हर मौके पर अपने लुक को कैसे स्टाइलिश और ऑन-पॉइंट रखा जाए। हाल ही में, उन्होंने क्रिसमस पार्टी के लिए बेहद महंगा टॉप पहना। आइए दिखाते हैं।
ईशा अंबानी (Isha Ambani) लाखों युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। जुड़वा बच्चों की 32 वर्षीय मां न केवल अपने मॉम ड्यूटी का पालन कर रही हैं, बल्कि वह एक बिजनेसवुमेन भी हैं, जो अपने भविष्य की बिजनेस प्लानिंग के साथ कड़ी मेहनत कर रही हैं। ईशा अंबानी एशिया के सबसे अमीर परिवार की तीसरी जनरेशन हैं, जो अपने दादा धीरूभाई अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।
उन्होंने बिजनेस में लैंगिक भूमिकाओं (Gender Roles) की सीमा को कम करते हुए साबित कर दिया है कि महिलाएं सब कुछ कर सकती हैं। हाल ही में, हमने उन्हें 'Jio Hamley' के क्रिसमस कार्निवल में देखा और उनके लुक ने हमारा ध्यान खींच लिया।
अपने ऑन-पॉइंट स्टाइल स्टेटमेंट से लाखों लोगों को इंस्पायर्ड करने वाली ईशा जानती हैं कि हर इवेंट में उन्हें कैसे सबसे अच्छा दिखना है। हाल ही में, वह 'Jio Hamley' के क्रिसमस कार्निवल में नजर आईं। उन्हें बच्चों के साथ बातचीत करते और क्रिसमस के माहौल का आनंद लेते देखा गया। हालांकि, यह उनका लुक था जिसने हमारा दिल जीत लिया। ईशा ने 'Dior' से एक व्हाइट कलर का लेसी टॉप चुना था, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ स्टाइल किया था।
Isha Ambani की 5 महंगी चीजों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें
ईशा ने डायमंड इयररिंग्स के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। डिफाइन्ड आइब्रो और न्यूड लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था। इवेंट के लिए उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट किया था और बच्चों के साथ बातचीत करती देखी गईं। थोड़ी रिसर्च के बाद हमने 'Dior' के फेमिनिन टॉप की कीमत का पता लगाया और इसकी कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपए है।
Isha Ambani के पास है 165 करोड़ रुपए का अनकट डायमंड नेकलेस, जिसे उन्होंने पहना है सिर्फ दो बार। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके पहले, 30 नवंबर 2023 को ईशा को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में 'पॉप: फेम, लव एंड पावर' की प्रदर्शनी के लिए देखा गया था। यंग बिजनेसवुमेन ने फ्रिंज डिटेलिंग के साथ एक सुंदर गोल्डन कलर की सीक्विन्ड ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल डायमंड इयररिंग्स से स्टाइल किया था। सटल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे।
रिसर्च के बाद हमें पता चला कि ईशा की ड्रेस स्पैनिश डिजाइनर 'Paco Rabanne' की है। इस ड्रेस की कीमत 4,900 अमेरिकी डॉलर यानी 4,08,679 रुपए है।
Mukesh Ambani की बेटी Isha Ambani की Monthly Salary जान हो जाएंगे हैरान, टोटल नेट वर्थ है 829 करोड़। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको ईशा अंबानी का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।