बिजनेसमैन जय अनमोल अंबानी अपनी गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में, दुल्हन की ब्राइडल एंट्री का खूबसूरत वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
देश के दिग्गज बिजनेसमैन में से एक अनिल अंबानी और उनकी एक्ट्रेस पत्नी टीना अंबानी अब अपने बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) के साथ नए अध्याय में प्रवेश कर चुके हैं। अब पति-पत्नी और माता-पिता के अलावा वे दोनों अनमोल अंबानी की नवविवाहित पत्नी कृशा शाह (Khrisha Shah) के सास-ससुर बन गए हैं।
अनमोल अंबानी ने सामाजिक कार्यकर्ता और बिजनेसवुमन कृशा शाह को 20 फरवरी 2022 को धूमधाम से अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। उनकी शादी में उनकी फैमिली के अलावा कई दिग्गज सितारे भी नजर आए। अनमोल और कृशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
(ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे अनमोल अंबानी और कृशा शाह, नीता अंबानी से ईशा तक सभी आए नजर)
दुल्हन कृशा ने अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक लाल शादी का जोड़ा पहना था, जिस पर चांदी के रेशम और क्रिस्टल में फूलों के पैटर्न के साथ भारी कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे एक एम्बेलिश्ड दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसमें स्कैलप्ड हेमलाइन थी। डॉली जैन ने कृशा को स्टाइल किया था।
ज्वेलरी की बात करें तो, दुल्हन कृशा शाह ने हीरे और पन्ना जड़ित चोकर नेकपीस, झुमके और एक साधारण मांग टीका का विकल्प चुना था। उन्होंने अपने लुक को रेड एंड व्हाइट चूड़ा से कंप्लीट किया था, लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी उनकी सिल्वर थ्री-टियर कलीरे। उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत रखा था। कृशा ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और रेड लिप्स से पूरा किया था।
(ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की रुमर्ड GF सबा आजाद ने एक्टर की फैमिली संग किया लंच, फोटो में दिखी अच्छी बॉन्डिंग)
कृशा शाह का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन कृशा शाह अपनी शादी के लिए तैयार होते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान कृशा के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ नजर आ रहा है। उनकी कुछ फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों और स्टाइलिश के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। कृशा अपनी शादी में वाकई बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
कृशा शाह की ब्राइडल एंट्री का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसे उनकी बहन नृति शाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में कृशा फूलों की चादर के नीचे ब्राइडल एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। फूलों की चादर के बाद वह अपनी ब्राइड्समेड्स के साथ अपने दूल्हे राजा के पास स्टेज पर गईं। इस दौरान उनकी ब्राइड्समेड्स ने अपने हाथों में दीये ले रखे थे। आखिर में उनके वरमाला के समय खूब फूलों की वर्षा की गई। यहां देखें वो वीडियो।
(ये भी पढ़ें- डायरेक्टर लव रंजन ने गर्लफ्रेंड अलीशा वैद संग लिए सात फेरे, वेडिंग वेन्यू की फोटोज आईं सामने) फिलहाल, अनमोल अंबानी और कृशा शाह अपनी जिंदगी के खूबसूरत फेज में प्रवेश कर चुके हैं। वैसे, कृशा का ब्राइडल लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।