ओरहान अवात्रामणि ने अपनी BFF जान्हवी कपूर के साथ अपने डांस सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि, इस पर एक्ट्रेस के रूमर्ड BF शिखर पहाड़िया की प्रतिक्रिया ने हमारा ध्यान खींचा। आइए दिखाते हैं।
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी मां व दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'बवाल', 'मिली', 'रूही', 'गुड लक जेरी' और 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' जैसी कई फिल्मों में काम करके लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
जान्हवी पिछले काफी समय से शिखर पहाड़िया के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक साथ इवेंट्स में भाग लेने से लेकर डिनर डेट एंजॉय करने तक, यह जोड़ी अक्सर अपने रोमांस से सभी का ध्यान खींचती है। एक बार फिर हमें उनकी प्यारी केमिस्ट्री की झलक मिली, जब शिखर ने जान्हवी के डांस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी।
26 नवंबर 2023 को सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी BFF जान्हवी कपूर के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया। वीडियो में दोनों को दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के गाने 'पिंगा' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जान्हवी ने अपनी शानदार अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। दूसरी ओर, ओरी को जान्हवी की नकल करते हुए देखा जा सकता है और उनके डांस मूव्स ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। तस्वीर शेयर करते हुए ओरहान ने लिखा, "MastiAllTheTime।"
ओरी के साथ अपने डांस सेशन के लिए जान्हवी ने सिंपल लुक चुना था। उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता सेट पहना था और इसे येलो कलर के असमेट्रिक दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने एक्सेसरीज़ को छोड़ते हुए डेवी मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, ओरहान ने रेड कलर की टी-शर्ट चुनी थी, जिसे उन्होंने बैगी जींस के साथ जोड़ा था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
ओरी द्वारा वीडियो शेयर करने के तुरंत बाद उनके दोस्तों और इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। इसके अलावा, हमें जान्हवी और ओरहान के बीच एक मजेदार बातचीत भी देखने को मिली। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "बिग बॉस के लिए मुझे भूल गए।" जिस पर ओरहान ने जवाब दिया, "जब मैं इस घर से निकलूंगा, तो सबसे पहले आपसे मिलूंगा!!!!" हालांकि, जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर के कमेंट ने हमारा ध्यान खींचा। शिखर ने अपना ईर्ष्यालु बॉयफ्रेंड का साइड दिखाते हुए लिखा, "खिलौना बना खलनायक।"
जब Janhvi Kapoor ने पहनी 1.6 लाख की क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड स्टारफिश ड्रेस, 15,000 की हील्स संग किया स्टाइल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, ओरहान ने एक (अब-डिलीट कर दी गई) क्लिप साझा की थी, जिसमें खुशी कपूर, सारा अली खान, सुहाना खान के साथ-साथ जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी शामिल थे। क्लिप में जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड को पिंक कलर की ड्रेस पहने एक महिला के साथ डांस करते देखा गया था। हालांकि, शिखर का अनजान लड़की के साथ डांस सेशन जान्हवी को पसंद नहीं आया था और उन्होंने तुरंत कमेंट सेक्शन में उसके बारे में पूछा था। जान्हवी और शिखर के बीच बातचीत का एक स्क्रीनग्रैब इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जहां शिखर ने जान्हवी के सवाल का बेहद खूबसूरत अंदाज में जवाब दिया था।
जब Janhvi Kapoor ने पहनी थी 2.64 लाख की प्रिंटेड सीक्विन ड्रेस, 1.2 लाख की मिडी ड्रेस में भी ढाया था कहर, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
21 सितंबर 2023 को अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन की कई झलकियां वायरल हुई थीं। समारोह में बी-टाउन की मशहूर हस्तियों सहित कई चेहरे शामिल हुए थे, जिन्होंने पूरी खुशी के साथ विसर्जन में भाग लिया था। हालांकि, जान्हवी के साथ उनके रूमर् बॉयफ्रेंड शिखर की प्यारी सी झलक ने हमारा ध्यान खींचा था। इन रूमर्ड लवबर्ड्स को अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरते हुए दिल खोलकर डांस करते देखा गया था।
फिलहाल, ओरी के साथ जान्हवी के डांस वीडियो पर शिखर पहाड़िया की प्रतिक्रिया के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।