हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई है। हालांकि, कुछ लोग एक्ट्रेस के अभिनय की तारीफ करते हैं, वहीं कुछ का कहना है कि, वह एक्टिंग नहीं कर पाती हैं। इन सबसे परे उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है।
जान्हवी का नाम यूं तो उनके को-स्टार के साथ जुड़ता रहता है, लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म 'धड़क' में उनके को-स्टार ईशान खट्टर के साथ उनके अफेयर की चर्चा खूब हुई थी। फिल्म खत्म होने के बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं था। अब एक्ट्रेस ने ईशान के साथ अपनी केमिस्ट्री पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
(ये भी पढ़ें- अथिया शेट्टी ने BF केएल राहुल संग प्यारी फोटो की शेयर, क्रिकेटर को बताया अपना 'पसंदीदा')
आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने ईशान के साथ अपनी बॉन्डिंग और हाल ही में उन्हें भेजे गए मैसेज के बारे में बात की है। जान्हवी ने कहा, "मुझे लगता है कि, हम दोनों अभी व्यस्त हैं, लेकिन हर बार जब हम मिलते हैं, तो गर्मजोशी के साथ मिलते हैं। 'रंगसारी' गाना जो फिल्म 'जुग जुग जियो' का है, वह गाना 'धड़क' में होना चाहिए था, इसलिए हर बार हम 'धड़क' के लिए असेंबल शूट करते थे। जब यह गाना आया, तो हम दोनों को लगा कि, यह हमारा गाना है और इसने हमें बहुत महसूस कराया। हमने एक-दूसरे को टेक्स्ट किया, 'क्या आपने इसे देखा?' यह कुछ अजीब सा लगा।" यहां देखें पूरा इंटरव्यू।
ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर अलग होने के बाद भी एक प्यारा बंधन साझा करते हैं। एक प्रमुख पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में ईशान ने जान्हवी के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात की थी और कहा था कि, यह एक लाइफटाइम वाली दोस्ती है।
बकौल ईशान, "यह एक आजीवन दोस्ती है। ऐसा लगा जैसे आप अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ सेट पर हैं। टचवुड! फिल्म मेकिंग के दौरान सेट पर प्यारी एनर्जी थी। हम एक-दूसरे के साथ ईमानदार रहे हैं। हम अपने काम के प्रति जुनूनी रहे हैं। साथ ही, हम अपनी भावनाओं और अपनी कमजोरियों को साझा करने में सक्षम रहे हैं।'
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिनमें 'गुड लक जेरी', 'जन गण मन' और ईशान खट्टर के साथ 'फोन भूत' है। 'फोन भूत' की शूटिंग वह ईशान खट्टर के साथ इन दिनों कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- बेहद खूबसूरत हैं ट्विंकल खन्ना की भतीजी नाओमिका सारन, एक्ट्रेस ने बहन रिंकी संग शेयर की फोटो)
फिलहाल, आपको जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर के बीच की बॉन्डिंग कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।