हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान की एब्स दिखाते हुए एक शानदार तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।
'सिबलिंग-डे' के एक दिन बाद एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने तैमूर अली खान के साथ अपने सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान की एक प्यारी तस्वीर साझा की। करीना अपने सौतेले बच्चों इब्राहिम अली खान और सारा अली खान के साथ एक अच्छा बंधन साझा करती हैं। बता दें कि इब्राहिम अली खान और सारा अली खान एक्टर सैफ अली खान व उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं।
11 अप्रैल 2023 को करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दो फेवरेट बॉय इब्राहिम और तैमूर की एक क्यूट फोटो पोस्ट की। फोटो में इब्राहिम अपनी शर्ट ऊपर खींच रहे थे और अपने सिक्स पैक एब्स दिखा रहे थे। वहीं, उनके छोटे भाई तैमूर उन्हें कॉपी कर पेट फ्लॉन्ट कर रहे हैं। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। इसके साथ ही करीना ने लिखा है, "भाई-बहन का दिन कल था या आज... या..क्या यह रोज़ है? इग्गी और टिम टिम।"
पिछले साल अगस्त में,करीना ने अपने पसंदीदा लड़कों की एक साथ पोज़ देते हुए एक और झलक साझा की थी। फोटो में सैफ तैमूर, जेह और इब्राहिम के साथ पोज दे रहे हैं और सभी बेहद प्यारे लग रहे थे। इसके साथ ही करीना ने लिखा था कि इससे अच्छा दिखने वाला लड़कों का गैंग किसी को एक साथ नहीं मिल सकता है।
फरवरी 2023 में जब जहांगीर एक साल की हुए थे, तो उनके परिवार ने उनका पहला जन्मदिन मनाया था। करीना ने एक क्यूट फोटो शेयर की थी, जिसमें सैफ अपने चार बच्चों सारा, इब्राहिम, तैमू और जेह के साथ पोज दे रहे थे। तस्वीर इस बात का सबूत थी कि सैफ अपने सभी बच्चों को समान रूप से प्यार करते हैं।
जब करीना कपूर खान ने ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें कीं शेयर, तैमूर-जेह-इनाया संग दिखे सैफ अली खान। देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें इब्राहिम और तैमूर की क्यूट तस्वीर बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।