हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को दिल तोड़ने वाला बताया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर लोगों द्वारा खूब प्यार बरसाया जाता है। हाल ही में, करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) संग एक क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने बेटे को दिल तोड़ने वाला बताया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
पहले ये जान लीजिए कि, करीना कपूर ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से साल 2012 में शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 साल बाद 2016 में उन्होंने बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। इसके बाद 21 फरवरी 2021 को करीना और सैफ अपने दूसरे बेटे जेह के माता-पिता बने। तैमूर जहां जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। वहीं, जन्म के कुछ दिनों तक तो जेह की फोटो एक्ट्रेस ने शेयर नहीं की थी, लेकिन अब करीना ने खुद अपने बेटे की फोटो शेयर करनी शुरू कर दी है।
(ये भी पढ़ें: सुयश राय ने पिता बनने से पहले सीख लिया था डायपर बदलना, बहन श्रुति ने बताया मजेदार किस्सा [Exclusive])
आइए अब आपको एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, करीना कपूर ने 4 सितंबर 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना अपने बेटे टिम (तैमूर) के साथ सेल्फी ले रही हैं और तैमूर इस दौरान कैमरे की ओर देखकर फनी एक्सप्रेशन दे रहे हैं। इस दौरान वह काफी क्यूट लग रहे हैं। इस फोटो में करीना व्हाइट टी-शर्ट में हमेशा की तरह गॉर्जियस लग रही हैं। इस टी-शर्ट पर लिखा है, ‘हार्ट ब्रेकर।’ इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मेरी टी-शर्ट पर क्या है टीम? तुम।’ इस कैप्शन से साफ है कि, करीना ने अपने बेटे तैमूर को दिल तोड़ने वाला बताया है।
(ये भी पढ़ें: साउथ स्टार दुलकर सलमान पत्नी अमल के बर्थडे पर हुए रोमांटिक, तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा नोट)
इसके अलावा, करीना कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक फैमिली फोटो भी शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना अपने पापा रणधीर कपूर, मां बबीता और बहन करिश्मा कपूर के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान सभी के चेहरे पर एक प्यारी स्माइल है, जो इस फोटो को कंप्लीट कर रही है। इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी दुनिया।’
(ये भी पढ़ें: हनी सिंह को वाइफ शालिनी तलवार संग सुलह करने की मिली नसीहत, सिंगर के घर जाएंगी पत्नी)
आज यानी 4 सितंबर 2021 को करीना कपूर के चाचा ऋषि कपूर की 69वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अभिनेता को उनके परिवार और फैंस ने काफी खूबसूरती से याद किया है। करीना ने भी अपने चिंटू चाचा को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ऋषि कपूर की अपकमिंग व आखिरी फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ का पोस्टर शेयर किया है, जिस पर लिखा है, ‘चिंटू अंकल, आपको बहुत याद करते हैं।’
फिलहाल, करीना कपूर अपने दोनों बेटों के साथ अपनी लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। तो एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।