एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 12 मार्च 2023 को अपने भांजे कियान राज कपूर के बर्थडे पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।
90 के दशक की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बेटे कियान राज कपूर (Kiaan Raj Kapoor) 12 मार्च 2023 को अपना 13वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी मासी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने एक प्यारी तस्वीर के साथ अपने भांजे को बर्थडे विश किया है।
करीना कपूर एक बिजी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर भी हैं, जो अपने परिवार और दोस्तों के स्पेशल दिन पर उन्हें विश करना नहीं भूलतीं। अपने भांजे और करिश्मा कपूर के लाडले कियान को बर्थडे विश करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लवली फोटो शेयर की है, जिसमें कियान अपने मौसेरे भाई तैमूर अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों के बीच प्यारी बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है।
तस्वीर में जहां तैमूर येलो कलर के नाइट सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं कियान व्हाइट कलर की टीशर्ट और शॉर्ट्स में देखे जा सकते हैं। इस दौरान कियान फोन पर कुछ देखने में बिजी दिख रहे हैं। वहीं, कैमरे की ओर देखते हुए तैमूर हमेशा की तरह काफी क्यूट लग रहे हैं। कियान को विश करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''जन्मदिन मुबारक कीमती किउ। मेरे बेटों के बिग ब्रदर को ढेर सारा प्यार!''
इससे पहले, करीना कपूर ने बहन करिश्मा कपूर की बेटी समायरा को 11 मार्च 2023 को उनके 18वें जन्मदिन के मौके पर प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। करीना द्वारा शेयर की गई पहली फोटो समायरा के बर्थडे सेलिब्रेशन की थी, वहीं दूसरी फोटो में वह अपने मौसेरे भाई जेह के साथ नजर आ रही थीं। तीसरी और आखिरी तस्वीर में समायरा अपनी मां करिश्मा के साथ दिख रही थीं। सभी फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जानकारी के लिए बता दें कि कियान और समायरा करिश्मा कपूर और उनके पूर्व पति संजय कपूर के बच्चे हैं। हालांकि, करीब 13 सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद दोनों बच्चे अपनी मां करिश्मा के साथ ही रहते हैं।
फिलहाल, हम भी कियान को जन्मदिन की ढेरों बधाई देते हैं। वैसे, आपको बर्थडे बॉय की तैमूर संग यह तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।