टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपनी गोद भराई रस्म के लिए एक यूनिक मेहंदी लगवाई है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी फीलिंग को जाहिर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियोज।
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 7 मंथ प्रेग्नेंट किश्वर के लिए गोद भराई रस्म आयोजित की गई है, जिसके लिए मां बनने वाली एक्ट्रेस तैयारियों में लगी हैं। अपनी गोद भराई रस्म के लिए किश्वर मर्चेंट ने अपने हाथ में यूनिक मेहंदी लगवाई है, जो उनकी जर्नी को दर्शाता है। आइए आपको दिखाते हैं उसकी झलक।
पहले ये जान लीजिए कि, किश्वर मर्चेंट और उनके पति सुयश राय शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल ने इस खुशखबरी को 2 मार्च 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपने फैंस के साथ शेयर किया था। एक तस्वीर शेयर करते हुए किश्वर ने जहां कैप्शन में लिखा था, ‘आप अब पूछना बंद कर सकते हैं, ‘आप दोनों कब बेबी करने वाले हैं?’ जल्द आने वाला है... #august2021 #sukishkababy।’ वहीं, सुयश ने फनी कैप्शन देते हुए लिखा था, ‘मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं, किश्वर! इस अगस्त को आ रहा है।’
(ये भी पढ़ें- श्रेनु पारिख जल्द होना चाहती हैं सेटल, एक्ट्रेस ने शादी के प्लांस के बारे में की बात)
अब आइए आपको दिखाते हैं किश्वर का पोस्ट। दरअसल, किश्वर मर्चेंट अपनी गोद भराई रस्म की तैयारियों में लगी हुई हैं। 23 जून 2021 को किश्वर मर्चेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर खुद के हाथों में यूनिक मेहंदी लगवाते हुए कुछ वीडियोज शेयर किए। उन्होंने अपने दोनों हाथों में अपनी प्रेग्नेंसी की फीलिंग को जाहिर किया है और यही चीज, उनकी मेहंदी को बेहद खास बनाती है।
इससे पहले भी किश्वर मर्चेंट ने अपने बेबी शॉवर की तैयारियों की झलक शेयर की थी। इनमें से एक तस्वीर में उन्होंने चूड़े की तस्वीर भी शेयर की थी, जो वो अपनी गोद भराई रस्म के लिए पहनने वाली हैं। यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- सना सैय्यद की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, ग्रीन लहंगे में खूबसूरत लग रहीं एक्ट्रेस)
कुछ दिन पहले किश्व मर्चेंट ने प्रेग्नेंसी की वजह से अपने बढ़ते वजन के बारे में बात की थी। 8 जून 2021 को किश्वर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी एक पूल साइड फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तब मैं सोचती थी कि मैं अपना ढेर सारा वजन बढ़ा लूंगी। मैं क्या करूंगी? क्या मैं कभी अपना वजन कम कर पाऊंगी? मुझे लगता है कि, ये सबके साथ होता है। लेकिन कुछ दिनों के बाद मैंने ये सब सोचना बंद कर दिया और इसे गले लगा लिया.. ये अब मैं हूं और मैं खुद से प्यार करती हूं, क्योंकि मेरे अंदर आप (बेबी) हैं। और हां, मैं मुझे जानती हूं, मैं कड़ी मेहनत करूंगी और पहले जैसी हो जाऊंगी और आपको मम्मी पर गर्व होगा। #sukishkababy। मैं सुयश के द्वारा दिए गए मेरे नए निकमेन गोलमटोल से बहुत प्यार करती हूं।’
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे तैमूर के साथ बनाया मूवी का प्लान, रिया कपूर द्वारा भेजी आइस्क्रीम का भी लेंगी मजा)
फिलहाल, किश्वर मर्चेंट अपनी गोद भराई रस्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। तो आपको एक्ट्रेस की यूनिक मेहंदी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।