पॉपुलर मराठी एक्ट्रेस पूजा सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धेश चव्हाण से सगाई कर ली है। आइए आपको इनकी तस्वीरें दिखाते हैं।
पॉपुलर मराठी एक्ट्रेस पूजा सावंत (Pooja Sawant) को फिल्म 'दगड़ी चावल' से पॉपुलैरिटी मिली, जो 2015 में ब्लॉकबस्टर रही थी। अभिनेत्री ने 2010 में मल्टी-स्टारर फिल्म 'क्षणभर विश्रांति' से मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वर्तमान में वह इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट के लिए सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने घोषणा की है कि उन्होंने आखिरकार अपने जीवन के प्यार सिद्धेश चव्हाण से सगाई कर ली है।
अभिनेत्री ने अपनी सगाई की खबर की घोषणा करते हुए तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की। पूजा ने अपने पार्टनर के बारे में खुलासा करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। पहली फोटो में उन्होंने बॉयफ्रेंड को गले लगाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की है।
उन्होंने फैंस से उनका परिचय कराते हुए लिखा, "अपने जीवन के एक नए अध्याय के लिए अपना दिल खोल रही हूं।" इस फोटो में सिद्धेश का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद एक और तस्वीर में यह कपल पूल के किनारे नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मेरे दिल को अपने स्पेशल के साथ एक नए अध्याय के लिए खोल रही हूं... यहां प्यार का जादू और हमारी आगे की खूबसूरत जर्नी है।"
शेयर की गई अन्य तस्वीरों में अभिनेत्री ने घोषणा की कि उन्होंने सिद्धेश चव्हाण से सगाई कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे का भी खुलासा किया। अंतिम पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने मंगेतर के साथ ब्लैक आउटफिट में रोमांटिक पोज दिया। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने कपल को उनकी खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूजा सावंत 'महाराष्ट्र टाइम्स श्रवणक्वीन' के लिए ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी हैं। अभिनेत्री को 'वृंदावन', 'जंगली', 'पोस्टर बॉयज़', '1962: द वॉर इन द हिल्स' और कई अन्य फिल्मों में उनके शानदार काम के लिए जाना जाता है। उनकी आखिरी उपस्थिति मराठी फिल्म 'दगाडी चॉल 2' में थी। इसके अलावा, वह 'ज़ी मराठी' पर मराठी चैट शो 'बस बाई बस' (लेडीज़ स्पेशल) में गेस्ट बतौर गेस्ट शामिल हुईं, जिसकी मेजबानी सुबोध भावे ने की थी।
फिलहाल, हम भी पूजा सावंत को उनकी न्यू जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।