टीवी कपल स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। आइए आपको बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह दूसरी बार मां बनने के लिए तैयार हैं। जी हां, हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति गौतम गुप्ता के साथ एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। कपल ने खुलासा किया कि वे सितंबर 2024 में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। एक लंबे नोट के साथ स्मृति ने अपने पति और बेटी अनायका गुप्ता के साथ क्यूट तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में उनके पालतू डॉगी 'लुकास' को भी देखा जा सकता है।
स्मृति ने फैमिली क्यूट फोटोज शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया कि वह सितंबर 2024 में बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। तस्वीरों में उनके बेबी बंप को साफ देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारी उम्मीद से कहीं अधिक चुनौतियों से भरी जर्नी के बाद, जब हम यह खूबसूरत घोषणा कर रहे हैं तो हम भावनाओं से भरे हुए हैं। हमारा परिवार बढ़ रहा है! हमारी प्यारी बेटी अनायका बड़ी बहन की भूमिका की ओर कदम बढ़ा रही है और हमारा डॉगी लुकास सबसे अच्छा बड़ा भाई बनने के लिए तैयार है।''
उन्होंने आगे लिखा, ''हमने इस पल का सपना देखा है और यहां तक पहुंचने के लिए कठिन समय से संघर्ष किया है। #बेबी2 आने वाला है और हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते अपने नए प्यार से मिलने के लिए उत्साहित हूं। यहां चार लोगों के परिवार के रूप में नया रोमांच और अंतहीन प्यार है... साथ ही यह सितंबर 24 में नया सदस्य!"
गौतम गुप्ता (जो एक निर्माता हैं) ने स्मृति खन्ना से राधिका मदान और शक्ति अरोड़ा स्टारर डेली सोप 'मेरी आशिकी तुम से ही' के सेट पर मुलाकात की थी। यह शो 2014 में कलर्स चैनल पर प्रसारित किया गया था। यह जोड़ी पहली बार इसके सेट पर मिली और प्यार हो गया। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद गौतम ने गोवा की यात्रा पर स्मृति को प्रपोज किया। बाद में इस कपल ने 2017 में मुंबई में शादी कर ली और 2021 में उन्होंने अपनी बेटी अनायका का स्वागत किया।
स्मृति खन्ना को 'ये है आशिकी', 'सीआईडी', 'कसम तेरे प्यार की', 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' जैसे कई टीवी शोज में देखा गया है। वह अब अपने पति गौतम गुप्ता के साथ एक यूट्यूब चैनल 'मिस्टर एंड मिसेज जीजी' चलाती हैं। इस चैनल पर उनके 300K सब्सक्राइबर्स हैं।
फिलहाल, हम भी कपल को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी फैमिली कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।