हाल ही में, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने शादी और परफेक्ट पार्टनर के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं।
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) मौजूदा समय में फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह 'Hi Nanna' और 'Family Star' जैसे अपने मचअवेटेड प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं। मृणाल इन दिनों अपनी फिल्म 'आंख मिचोली' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल एक तेलुगु एक्टर से प्यार करती हैं और जल्द ही उनके साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। यह खबर तब चर्चा का विषय बन गई, जब निर्माता अल्लू अरविंद ने एक पुरस्कार समारोह में इसके बारे में बात की। उन्हें फिल्म 'सीता रामम' में उनके बेहतरीन अभिनय कौशल के लिए मृणाल को 'बेस्ट फीमेल एक्टर' का पुरस्कार प्रदान करना था। कार्यक्रम में अरविंद ने मृणाल को जल्द शादी करने का आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा था, "मैं चाहता हूं कि वह हैदराबाद में बस जाएं।"
'इंडिया टुडे' से खास बातचीत में मृणाल ने अपनी शादी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''मैं शादी में विश्वास करती हूं। मैंने अपने आस-पास बहुत सारी सफल शादियां देखी हैं। सिर्फ इसलिए कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं। कभी-कभी, हमें यह महसूस करने की ज़रूरत होती है कि हमें उस व्यक्ति से शादी करने की ज़रूरत है, जो हमारे लिए बना है। अब आप इस व्यक्ति को कभी भी पा सकते हैं, चाहे आप 18, 20 वर्ष के हों, या 30, 40, 50 या 60 के दशक में हों।"
मृणाल ने कहा कि शादी के लिए सही व्यक्ति ढूंढने की कोई सही उम्र नहीं है। उनके मुताबिक, अगर आपको सही इंसान मिल जाए, तो आपको इंतजार नहीं करना चाहिए और शादी कर लेनी चाहिए।
जब 'सीता रामम' फेम मृणाल ठाकुर ने अपने एग्स फ्रीज कराने पर की थी बात, बताया मां भी का रिएक्शन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मृणाल ठाकुर ने आखिरी बार वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' के दूसरे पार्ट में 'अधीरा आर्य' की भूमिका निभाई थी। जोया अख्तर, रीमा कागती, अलंकृता श्रीवास्तव, नित्या मेहरा और नीरज घेवान द्वारा निर्देशित सीरीज में उन्हें अपने अभिनय कौशल के लिए तारीफ मिली थी। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में मृणाल ने अपने किरदार के बारे में बात की थी और कहा था कि वह अपनी भूमिका दुनिया भर की उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हैं, जो दुर्व्यवहार का अनुभव करती हैं।
उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित मृणाल की लेटेस्ट फिल्म 'आंख मिचोली' आज यानी 3 नवंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में परेश रावल, शरमन जोशी और अन्य ने भी अभिनय किया है। फिल्म में मृणाल ने एक रतौंधी से पीड़ित लड़की का किरदार निभाया है, जिसके लिए परिवार को एक परफेक्ट दूल्हे की तलाश है।
जब Mrunal Thakur ने पहना 4.10 लाख का सीक्विन्ड गाउन, इसे 4.75 लाख के एम्बेलिश्ड क्लच के साथ किया था पेयर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, मृणाल ठाकुर के वेडिंग प्लानिंग के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।