हाल ही में, दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर और होने वाली बहू आलिया भट्ट की शादी के बारे में बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों की शादी की कई तारीख सामने आ रही हैं। इस बीच रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट के चाचा रोबिन भट्ट ने कपल की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड गलियारों में आलिया और रणबीर की शादी की खबरें आए दिन नया मोड़ ले रही हैं। कभी उनकी शादी की तारीख 17 अप्रैल 2022 को बताई जा रही है, तो कभी 15-16 और अब कहा जा रहा है कि, वे 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, नीतू और रोबिन की प्रतिक्रिया ने कपल की शादी की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
(ये भी पढ़ें- गीता बसरा की बेटी हिनाया ने रिक्रिएट किया मां का आइकॉनिक गाना, डैडी हरभजन सिंह ने किया रिएक्ट)
नीतू कपूर ने ‘इंडिया टुडे’ के साथ बातचीत में रणबीर और आलिया की शादी के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, “मैं तो 2 साल से शादी की खबर सुन रही हूं। क्या पता मैं यहां शो होस्ट कर रही हूं और वो पीछे शादी कर लें। वैसे इतनी सारी डेट्स आ गए हैं कि, मैं भी कंफ्यूज हूं। मीडिया से रोज नए डेट्स पता चल रहे हैं। अगर शादी होगी तो पता चल जाएगी।”
महेश भट्ट के सौतेले भाई और आलिया भट्ट के चाचा रोबिन ने ‘इंडिया टुडे’ संग बातचीत में कपल की शादी की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, रोबिन भट्ट ने आलिया और रणबीर कपूर की शादी की तारीख 14 अप्रैल बताई है। वहीं, 13 अप्रैल से मेहंदी सेरेमनी से प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत होगी। कपल की शादी रणबीर के ‘वास्तु घर’ में होने की संभावना है।
(ये भी पढ़ें- बेटी अनायरा ने काटा कपिल शर्मा का बर्थडे केक, क्यूट वॉइस में पापा को बधाई देती आईं नजर)
फिलहाल, हमें तो कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।