एक्ट्रेस नेहा धूपिया और इंडियन स्क्वैश खिलाड़ी ऋत्विक भट्टाचार्य का रिश्ता भी बी-टाउन के गलियारों में काफी फेमस था। हालांकि, 10 साल बाद दोनों अलग हो गए थे, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने बात भी की थी।
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) बी-टाउन की ऐसी अदाकारा हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर लीड एक्ट्रेस खुद को स्थापित करने के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी खूब नाम कमाया है। उन्होंने 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट', 'क्या कूल हैं हम', 'चुप चुप के', 'दस कहानियां' जैसी फिल्मों में कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने एक्टर अंगद बेदी से शादी की है और दोनों की एक बेटी मेहर और बेटा गुरिक हैं।
साल 2018 में अंगद बेदी से शादी करने से पहले, नेहा कई रिश्तों में रही थीं, जिनमें से एक लोकप्रिय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी ऋत्विक भट्टाचार्य भी हैं। दोनों की मुलाकात साल 2000 के आसपास हुई थी और उन्होंने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऋत्विक और नेहा दोनों सार्वजनिक रूप से भी साथ आने से नहीं हिचकते थे। कई बार उन्हें एक साथ देखा गया था। हालांकि, 2010 में उनका ब्रेकअप हो गया था।
नेहा और ऋत्विक दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी। हालांकि, ब्रेकअप के काफी समय बाद नेहा ने 'डीएनए' के साथ एक साक्षात्कार में अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि वे दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था। उनके शब्दों में, “हम लंबे समय से रिश्ते के अंदर और बाहर रहे हैं। हम अब साथ नहीं हैं और मैं सिंगल हूं। अगर उन्होंने अपने लिए अच्छा किया है, तो मैं उनके लिए खुश हूं, लेकिन उस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। मैं जीवन में खुशी-खुशी आगे बढ़ गई हूं।''
इस समय नेहा अपने प्रिय पति अंगद बेदी और दो प्यारे बच्चों मेहर व गुरिक के साथ अपने जीवन के हर पल का आनंद ले रही हैं। कपल अपनी लाइफ के बारे में अक्सर खुलकर बात करता नजर आता है। उदाहरण के लिए 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के साथ एक साक्षात्कार में अंगद बेदी ने एक बार खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने अपनी तब की गर्लफ्रेंड नेहा धूपिया को इम्प्रेस करने के लिए लोन पर एक कार खरीदी थी।
उनके शब्दों में, "मुझे याद है, एक बार हमारे एक प्रोजेक्ट के बाद...हम बाहर घूम रहे थे, जब उन्होंने (नेहा) मुझे बताया कि उन्हें एक कार कितनी पसंद है और उसके बाद मेरे जीवन का लक्ष्य इसे खरीदना था। भले ही इसे मुझे उधार पर लेना पड़े। इसलिए जब मैंने इसे खरीदा, तो हम सबसे पहले गुरुद्वारे गए। वह मेरी कार में बैठने वाली पहली व्यक्ति थीं और आज, हमारे बच्चे भी इसमें यात्रा करते हैं।''
बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 2018 में एक प्राइवेट सेरेमनी में गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। फिलहाल, दोनों अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। जब Neha Dhupia ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर की थी बात, कहा था- 'पैरेंट्स ने फेरे के लिए दिए थे 72 घंटे', पढ़ें पूरी खबर
तो, ऋत्विक भट्टाचार्य संग नेहा के ब्रेकअप के खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।