हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि प्रेग्रेंसी के दौरान किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आइए बताते हैं।
'डोली अरमानों की', 'बालिका वधू' और देवों के देव महादेव जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी अभिनेत्री नेहा मर्दा (Neha Marda) मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी थी। नेहा मर्दा ने पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह रेड कलर की ड्रेस में अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रेग्रेंसी के दौरान होने वाली मुश्किलों को बताया है।
दरअसल, 28 नवंबर 2022 को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा ने गर्भावस्था की अपेक्षाएं और वास्तविकता से फैंस को रूबरू करवाया है। दरअसल, वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट एंड ब्लैक कलर के नाइट सूट में काफी क्यूट लग रही हैं। वीडियो में पहले नेहा दिखाती हैं कि लोग सोचते हैं कि कैसे प्रेग्रेंसी के दौरान महिला आराम से सो कर उठती हैं, खुश रहती हैं, पार्टी में जाती हैं। वहीं, प्रेग्रेंसी की वास्तविकता दिखाते हुए नेहा दिखाती हैं कि कैसे प्रेग्रेंसी के दौरान महिला को हर समय बेचैनी रहती है, हर समय पेट पर खुजली होती रहती है और कैसे कभी-कभी उन्हें दर्द का भी सामना करना पड़ता है।
(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
इस वीडियो के साथ नेहा ने काफी लंबा नोट भी लिखा है और बताया है कि एक गर्भवती महिला को प्रेग्रेंसी के दौरान किन-किन चीजों की जरुरत हो सकती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''गर्भवती होना हालांकि अद्भुत है, लेकिन यह कुछ बेचैनी, दर्द और खुजली के साथ आता है। कुछ आवश्यक वस्तुएं हैं, जिनकी आपको आवश्यकता है, जो अनुभव को अधिक स्वस्थ और आरामदायक बनाएगी, लेकिन कभी-कभी गर्भावस्था की लंबी सूची अवश्य ही थोड़ी कठिन लग सकती है। हां, आप केवल 9 महीने के लिए गर्भवती हैं और आप खर्च और स्टॉक के साथ ओवरबोर्ड नहीं जाना चाहती हैं, इसलिए यहां कुछ चीजें हैं, जो हमें बिना किसी खर्च के आसानी से गर्भावस्था के माध्यम से प्राप्त करने में मदद करती हैं। प्रसव पूर्व दवाएं, ब्रा एक्सटेंडर, मातृत्व कपड़े के लिए, पेट को सहारा देने के लिए मैटरनिटी लेगिंग, उस खिंचाव वाली त्वचा के लिए तीव्र मॉइस्चराइजर, नर्सिंग ब्रा, ब्रा एक्सटेंडर, फ्लैट आरामदायक सैंडल, जिंजर कैंडी, उन लोगों के लिए स्वस्थ नाश्ता, गर्भावस्था तकिया, पानी की बोतल, बेली सपोर्ट बैंड, गर्भावस्था की किताबें। हालांकि, कुछ खरीदने की आवश्यकता महसूस न करें, क्योंकि इसका उल्लेख यहां किया गया है। देखें कि आपको क्या चाहिए और फिर समझदारी से निवेश करें।''
बता दें कि नेहा मर्दा ने 10 फरवरी 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से अरेंज्ड मैरिज की थी। अब कपल शादी के दस साल के बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। अपने एक इंटरव्यू में नेहा ने अपनी प्रेग्रेंसी के बारे में खुलकर बात की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, हमें तो नेहा का वीडियो बेहद क्यूट लगा। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।