हाल ही में, फेमस यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर कर अपनी शादी की घोषणा की है। आइए आपको इसके पीछे की सच्चाई बताते हैं।
'ट्रिगर्ड इंसान' के नाम से मशहूर इंडियन यूट्यूबर निश्चय मल्हान (Nischay Malhan) इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, हाल ही में 27 वर्षीय गेमर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी शादी की घोषणा की है, जिसके बाद से उनके फैंस उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं। आइए आपको इस तस्वीर की सच्चाई बताते हैं।
17 अप्रैल 2023 को निश्चय मल्हान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो में उन्हें अपनी दुल्हन के साथ खड़े हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कपल एक-दूसरे की आंखों में खोया हुआ दिखाई दिया। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "और आखिरकार यह हुआ। धन्य।"
कपल के वेडिंग लुक की बात करें, तो जहां निश्चय नीले रंग का इंडो-वेस्टर्न बंदगला और मैचिंग पायजामा में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी दुल्हन लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ब्लश पिंक कलर के दो शीर दुपट्टे और स्टोन स्टडेड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। हालांकि, उनके चेहरे की प्यारी मुस्कुराहट उनके ओवर ऑल लुक में चार-चांद लगा रही थी।
जैसे ही निश्चय ने अपनी दुल्हन के साथ शादी की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, उनके फैंस चौंक गए। ऐसे में उन्होंने कमेंट सेक्शन में यह पूछना शुरू कर दिया कि उन्होंने वास्तव में शादी की है या यह उनके किसी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का हिस्सा है। एक नेटिजन ने लिखा, 'रिलेक्स ये सिर्फ म्यूजिक वीडियो का सीन है।' वहीं, अन्य नेटिजंस ने भी यही दावा किया। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
निश्चय मल्हान की बात करें, तो वह यूट्यूब पर 'ट्रिगर्ड इंसान' के नाम से मशहूर हैं। निश्चय नई दिल्ली बेस्ड YouTuber और PUBG लाइव-स्ट्रीमर हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। YouTube चैनल पर रोस्ट्स, रिएक्शन वीडियो और अपने कमेंट्स के लिए फेमस निश्चय इंडिया के पॉपुलर यूट्यूबर्स में से एक हैं। उनके वीडियो अक्सर बॉलीवुड हस्तियों और भारतीय मीडिया के इर्द-गिर्द घूमते हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि निश्चय की यह वेडिंग फोटो उनके लेटेस्ट वीडियो का एक हिस्सा है, जिसकी झलक 'मेरी शादी' टाइटल वाले वीडियो में देखी जा सकती है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, शादी पर किए गए उनके इस 'प्रैंक' पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।