पाकिस्तानी दुल्हन ने अपने निकाह में बॉलीवुड फिल्म 'जोधा अकबर' के फेमस सीन को किया रीक्रिएट

हाल ही में, एक पाकिस्तानी दुल्हन ने सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'जोधा अकबर' से प्रेरणा लेते हुए अपने 'निकाह' समारोह में इसके एक सीन को रीक्रिएट किया। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Aug 14, 2023 | 13:31:40 IST

भारत और पाकिस्तान को 'एलओसी' (Line Of Control) द्वारा विभाजित किया गया है, लेकिन फैशन और सिनेमा ने इसे आज भी एकजुट किया हुआ है। सीमा पार के लोग दुनिया के दूसरे हिस्से में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और भारतीय दर्शक भी कुछ पाकिस्तानी सीरियल्स को देखना पसंद करते हैं। भले ​ही पाकिस्तान ने बॉलीवुड फिल्मों पर बैन लगा दिया है, लेकिन पाकिस्तानी अभी भी अपनी शादी के जश्न में बॉलीवुड सॉन्ग्स को शामिल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

पिछले कुछ वर्षों में हमने कई पाकिस्तानी महिलाओं को अपने निकाह या शादी से पहले के उत्सवों के लिए मशहूर भारतीय डिजाइनरों के आउट​फिट्स को चुनते देखा है। सब्यसाची मुखर्जी पाकिस्तानी महिलाओं के पसंदीदा डिजाइनरों में से एक हैं। हाल ही में, हमने एक ऐसी पाकिस्तानी दुल्हन को देखा, जिसने अपनी शादी में सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म के सीन को री​क्रिएट किया। 

पाकिस्तानी दुल्हन ने अपने निकाह में फिल्म 'जोधा अकबर' का एक सीन किया रीक्रिएट

मिलिए पाकिस्तानी दुल्हन आयशा ताहिर से, जिन्होंने दुबई में एक भव्य समारोह में शादी की। हालांकि, उनकी शादी चर्चा का विषय बन गई, जब उन्होंने अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज के दौरान बॉलीवुड फिल्म 'जोधा अकबर' का एक सीन रीक्रिएट किया। जी हां, आयशा ने उस मशहूर सीन को रीक्रिएट किया, जिसमें 'जोधा' को सोने से तोला जा रहा था।

पाकिस्तानी दुल्हन ग्रीन कलर के खूबसूरत लहंगे के साथ मल्टीकलर वाली चोली और रेड कलर के दुपट्टे में सजी हुई थीं। शादी के दौरान उन्हें तराजू के हिस्से पर पर बैठाया गया था, जबकि दूसरे हिस्से में सोने की बड़ी-बड़ी ईंटें रखी गई थीं। भव्य और जबरदस्त बैकग्राउंड के साथ बॉलीवुड स्टाइल में शादी का शानदार जश्न मनाया गया।

पाकिस्तानी दुल्हन ने बताया- 'सोने की ईंटें नहीं थीं रियल'

जैसे ही पाकिस्तानी दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने उन्हें असली सोने का उपयोग करने के लिए ट्रोल किया, क्योंकि पाकिस्तान पहले से ही महामारी के बाद वित्तीय संकट से जूझ रहा है। हालांकि, दुल्हन के परिवार ने स्पष्ट किया कि इस्तेमाल की गई सोने की ईंटें असली नहीं थीं, बल्कि उन पर गोल्डन की परत चढ़ाई गई थीं। इससे पहले, 'खलीज टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में कपल ने स्पष्ट किया था कि सोने की ईंटें रियल नहीं थीं, बल्कि उन पर सोने की परत चढ़ी हुई थीं।

'गल्फ टुडे' के साथ एक साक्षात्कार में दुल्हन ने निकाह में सोने से खुद को तौलने की रस्म को शामिल करने का कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि शादी की थीम 'जोधा अकबर' थी। परिवार के हर सदस्य ने उसी के अनुसार कपड़े पहने थे। दुल्हन ने कहा था, "यदि आप फिल्म देखेंगे, तो इसमें एक सीन है, जहां दुल्हन को सोने से तौला जाता है। हमने अपने चुने हुए थीम पर खरा उतरने के लिए अनिवार्य रूप से उस सीन को रीक्रिएट किया। सोना तौलना हमारी शादी का एक अभिन्न अंग था। हमने कभी नहीं सोचा था कि वीडियो ऐसा वायरल होगा। हमें इसकी वायरल स्टेटस के बारे में अगले दिन अपने फोटोग्राफर के माध्यम से पता चला, जिसने हमें सरप्राइज कर दिया।"

पाकिस्तानी दुल्हन ने पहना 'गोटा पट्टी' वाला पेस्टल फ्लोरल लहंगा, मां ने घर पर खुद किया था पेंट। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, जिस तरह से पाकिस्तानी दुल्हन और दूल्हे ने अपनी शादी के लिए फेमस 'जोधा अकबर' के सीन को रीक्रिएट किया, उससे हम भी हैरान हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Karan Veer Mehra की पूर्व पत्नी Nidhi Seth ने अपनी शादी को बताया 'लाइफ की सबसे बड़ी गलती', बताई वजह

Urvashi Rautela ने 'Cannes 2024' के दूसरे दिन पहना रेड ड्रामेटिक गाउन, डीप-नेकलाइन के लिए हुईं ट्रोल

Cannes 2024: Aishwarya Rai अपने पफी-स्लीव्स गाउन के लिए हुईं ट्रोल, हेयरस्टाइल से इम्प्रेस हुए फैंस 

जब Ranbir Kapoor ने पैरेंट्स Rishi-Neetu की लड़ाई पर की बात, कहा था- 'मैं उन्हें चीजों को तोड़ते..'

Sanjeeda Shaikh और Aamir Ali के तलाक के पीछे का सच, शादी के 8 साल बाद हो गए थे अलग

Shoaib Malik और Sana Javed न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रहे हनीमून, बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते आए नजर

Sharmila Tagore ने स्वीकारी बेटे Saif के लिए 'अनुपस्थित मां' होने की बात, कहा- 'मैंने गलतियां कीं'

Poonam Pandey ने किया खुलासा, BF ने लीक किया था उनका बाथरूम वीडियो, कहा- 'मैं कभी नहीं भूल सकती..' 

SLB द्वारा धक्का दिए जाने के बाद Richa Chadha ने Sharmin की ट्रोलिंग को बताया 'दर्शकों का अधिकार'

Aly Goni ने भाई Arslan की GF Sussanne के बारे में की बात, कहा- 'वह मेरे घर में खुशियां लाई हैं'

Aaradhya 'कान्स 2024' में मां Aishwarya का फ्रैक्चर हैंड पकड़े आईं नजर, क्यूट जेस्चर ने जीता दिल

कान्स 2024: Aishwarya Rai 3डी फूलों वाले पफ स्लीव गाउन में दिखीं स्टनिंग, टूटे हाथ ने खींचा ध्यान

Shraddha Kapoor की वेकेशन फोटोज ने की रूमर्ड BF Rahul Mody संग उनके रिश्ते की पुष्टि?

'TMKOC' फेम Jheel Mehta ने BF Aditya को बीच पर किया प्रपोज, वीडियो शेयर कर दिखाई झलकियां

Ankita Lokhande मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर जाने के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस बोले, 'मंदिर में ऐसे कपड़े?'

फुटबॉलर Sunil Chhetri ने की अपने रिटायरमेंट की घोषणा, बताया- 'कुवैत के खिलाफ होगा लास्ट मैच'

Virat Kohli ने रिटायरमेंट प्लान पर की बात, फैमिली संग विदेश जाने का दिया हिंट, निराश हुए फैंस

Manushi Chhillar के Ex-BF Nikhil Kamath नहीं चाहते बच्चे, कहा- 'मैं अपने 18-20 साल बर्बाद नहीं..'

आपको याद है Shah Rukh Khan की 'KKHH' में तारे गिनने वाला सिख बच्चा? जानें अब कैसे दिखते हैं Parzaan

Tanvi Azmi ने Baba Azmi से शादी के बाद विद्रोही होने की कही बात, कहा- 'ब्राह्मण लड़की ने मुस्लिम..'