क्या प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra? उनके लेटेस्ट ओवरसाइज्ड शर्ट लुक ने अफवाहों को दिया जन्म

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की लेटेस्ट अपीयरेंस ने उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को जन्म दे दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Mar 7, 2024 | 06:11:40 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने सितंबर 2023 में अपने 'जीवन के प्यार' राघव चड्ढा से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें आज भी हमें बड़े गोल्स देती हैं। जहां परिणीति ससुराल में अपने जीवन के हर पल का आनंद ले रही हैं, वहीं उन्हें अक्सर एयरपोर्ट पर भी देखा जाता है, क्योंकि वह दिल्ली से मुंबई आती-जाती रहती हैं। हाल ही में, परिणीति को एक ओवरसाइज़्ड शर्ट लुक में देखा गया, जिससे नेटिजंस को आश्चर्य हुआ कि क्या वह अपना बेबी बंप छिपा रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने पहनी ओवरसाइज्ड शर्ट, जिससे उड़ी उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें

हाल ही में, परिणीति को एयरपोर्ट पर देखा गया और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ढीले-ढाले शॉर्ट्स के साथ एक व्हाइट कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी थी। परिणीति ने अपने लुक को व्हाइट शूज और चश्मे के साथ स्टाइल किया था। बालों को हाई बन में बांध कर परिणीति ने अपने लुक को सिंपल रखा था। मस्टर्ड-येलो कलर का 'गुच्ची' बैग उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो सामने आने के तुरंत बाद नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी और अनुमान लगाया कि क्या अभिनेत्री अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "अच्छा है सब एक साथ शादी करते हैं, सब एक साथ प्रेग्नेंट भी होते हैं।" एक अन्य ने लिखा, "ऐसे तो मैं हमेशा गर्भवती हूं!! क्या बकवास है!" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

इससे पहले, 1 मार्च 2024 को परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर ट्रेंच कोट पहने नजर आई थीं। उस समय भी नेटिजंस ने उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाए थे। लुक देखने व नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं जानने के लिए यहां क्लिक करें।

जब परिणीति चोपड़ा की काफ्तान ड्रेस ने उड़ाई थी शादी से पहले उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह

जुलाई 2023 में परिणीति चोपड़ा की मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। हालांकि, उनके आउटफिट चॉइस ने प्रेग्नेंसी रूमर्स को हवा दे दी थी। वह ब्लैक कलर की साटन काफ्तान ड्रेस में नजर आई थीं। बता दें कि इसके पहले उन्हें 'हिंदुजा अस्पताल' के बाहर भी देखा गया था और उस समय उन्होंने पैपराजी के लिए पोज नहीं देने का फैसला किया था। ऐसे में उनके इस हाव-भाव ने कई लोगों को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था।

जब परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी रूमर्स को किया था खारिज 

4 दिसंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का एक वीडियो शेयर किया था। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी फिल्म 'चमकीला' के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया है, जो 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होगी। उन्होंने कहा था कि पिछले छह महीनों में उनका जीवन एआर रहमान के रिकॉर्डिंग स्टूडियो और घर पर जंक फूड खाने के इर्द-गिर्द घूमता रहा। वर्क फ्रंट की बात करें, तो परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में लाइव सिंगिंग की ओर रुख किया है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Love Story: कहां हुई पहली मुलाकात और कैसे हुआ प्यार? जानें सब कुछ

फिलहाल, परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी रूमर्स के बारे में आपका क्या क​हना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

क्या प्रेग्नेंट हैं Ankita Lokhande? एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिए खुद को विश किया 'मदर्स-डे'

Sharmin Segal ने बताया 'हीरामंडी' में कास्टिंग से पहले SLB ने एक साल तक लिया था उनका ऑडिशन

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' से Rakhi Sawant तक कई फेमस चेहरे बनेंगे BB OTT 3 का हिस्सा: रिपोर्ट

Dia Mirza ने बताया उनकी सौतेली बेटी Samaira उन्हें नहीं कहतीं 'मां', कहा- 'मुझे उससे अपेक्षा नहीं..'

Sonam Kapoor ने 'मदर्स डे' पर बेटे Vayu की फोटो की शेयर, दादी-नानी संग खेलते दिखे नन्हे राजकुमार

Tina Ambani ने मां और सास को विश किया 'मदर्स डे', Kokilaben संग पिंक साड़ी में ट्विनिंग करती आईं नजर

'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' Harshaali ने रिक्रिएट किया 'हीरामंडी' की आलमजेब का लुक, फैंस ने की तारीफ

Sunil Grover के लैविश होम में है बड़ा TV रूम और ट्रेडिशनल किचन, जिसे उनकी पत्नी ने किया है डिजाइन

'हीरामंडी' की LA स्क्रीनिंग में SLB सिर्फ भांजी Sharmin संग हुए थे शामिल? नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Ankita Lokhande ने उनके खुलकर डांस करने पर मेंटल हेल्थ को लेकर ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

Pankhuri Awasthy ने प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होने का किया खुलासा, बोलीं- 'मिसकैरेज का लग रहा था डर'

Manisha Koirala ने मां न बन पाने और गोद लेने का विकल्प न चुनने पर की बात, कहा- 'जो गया सो गया...'

'हीरामंडी' की यंग 'मल्लिकाजान' Abha हैं 'लापता लेडीज' की Pratibha Ranta की बहन, जानें उनके बारे में

Manisha Koirala ने कैंसर के इलाज के दौरान अपने अकेलेपन को किया याद, कहा- 'वहां कोई नहीं था'

Virat-Anushka बेटी Vamika व बेटे Akaay के बिना डिनर डेट पर निकले बाहर, ब्लैक आउटफिट में की ट्विनिंग

Dharmendra ने 44वीं एनिवर्सरी के बाद 'चीटिंग' पर लिखा क्रिप्टिक नोट, चिंतित फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

Malvika Sitlani ने EX पति Akhil संग मनाया बेटी का पहला बर्थडे, लेकिन साथ में नहीं शेयर की कोई फोटो

Abhishek Bachchan को फ्लाइट में Aishwarya के पास बैठने से लगता था डर, कहा था- 'मैं दुआ करता..'

Ratna Pathak से Naseeruddin के परिवार ने कभी नहीं की 'धर्म परिवर्तन' की बात, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

कौन हैं Sai Pallavi? 'रामायण' में Ranbir Kapoor के अपोजिट निभाएंगी सीता का रोल, जानें उनके बारे में