एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने हाल ही में, बॉयफ्रेंड एजाज खान के साथ भगवान गणपति का विसर्जन किया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी तस्वीरें।
पूरे देश में 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। इस खास पर्व को मुंबई में विशेष रूप से मनाया जाता है। लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और कई दिनों तक पूजन के बाद उनका विसर्जन करते हैं। बॉलीवुड से जुड़े सितारे भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बीते दिनों से लगभग सभी सेलिब्रिटी गणेश पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
इसी क्रम में टीवी इंडस्ट्री के लविंग कपल पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) भी गणपति की मूर्ति अपने घर लाए थे। जिनका उन्होंने विसर्जन भी कर दिया है। विसर्जन से पहले की कुछ तस्वीरें एजाज और पवित्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। खास बात ये है कि, विसर्जन के दौरान पवित्रा ने अपनी मां की साड़ी पहनी थी। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- पवित्रा पुनिया ने 'खानसाब' के बर्थेडे पर शेयर कीं वेकेशन की फोटोज, तो एजाज ने किया रोमांटिक कमेंट)
पहले ये जान लीजिए कि, एजाज खान और पवित्रा पुनिया ‘बिग बॉस 14’ में बतौर कंटेस्टेंट्स पहली बार मिले थे। शुरुआती दिनों में दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती थी, दोनों की लड़ाइयों ने उन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, बाद में इनका रिश्ता मधुर हो गया और वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। पवित्रा के एविक्ट होने के बाद एजाज खान ने शो में उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया था, तब एक्ट्रेस उनके प्रपोजल का जवाब देने शो में पहुंची थीं। तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि, दोनों लिव-इन में भी रहते हैं। फैंस अब इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
अब आइए आपको दिखाते हैं एजाज और पवित्रा की तस्वीरें। दरअसल, 11 सितंबर 2021 को कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ पोज दे रहा है। इस दौरान उनके साथ कोई और एक सदस्य नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो, एजाज जहां सफेद कुर्ता और पायजामे में काफी कूल लग रहे हैं। वहीं, पवित्रा ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी मुस्कुराहट तस्वीरों में चार-चांद लगा रही है। खास बात ये है कि, इस दौरान पवित्रा ने अपनी मां की साड़ी पहनी है, जो कि एजाज को काफी पसंद है। इस बात की जानकारी एजाज ने अपने कैप्शन में दी है।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के शू कलेक्शन: जानें किस ब्रांड के और कितने महंगे स्नीकर्स व हील्स पहनती हैं एक्ट्रेस)
उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है, ''आशीर्वाद....। पवित्रा ने अपनी मां की साड़ी पहनी हुई है। हमारी पसंदीदा तस्वीर। #पविजाज़।'' इस फोटो पर कमेंट करते हुए पवित्रा ने एजाज के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने कमेंट में ''आई लव यू'' लिखा है।
वहीं, पवित्रा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''गणपति बप्पा मोरया। पूडच्या वर्शी लौकर या। बप्पा आर्शीवाद देकर अपने मम्मी पापा के पास चले गए, अब अगले साल आएंगे।''
पवित्रा और एजाज के गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन के दौरान की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कपल बड़े ही प्यार से घर पर ही गणपति की मूर्ति का विसर्जन करता नजर आ रहा है।
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, पवित्रा और एजाज एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। खैर, हमें तो दोनों की ये तस्वीरें अच्छी लगीं। वैसे आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।