हाल ही में, एक्ट्रेस प्रिया मलिक ने अपने न्यूबोर्न बेबी बॉय जोरावर का फेस रिवील कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।
प्रिया मलिक (Priya Malik) टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' से और अधिक फेम मिला। उन्हें 'नज़र', 'क्राइम पेट्रोल' और 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी शोज में भी देखा गया है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो अभिनेत्री ने 2022 में करण बख्शी से एक करीबी समारोह में शादी कर ली थी। शादी के दो साल बाद कपल ने अपने बेटे जोरावर साहिब सिंह बख्शी का स्वागत किया। अब, उन्होंने अपने बेटे के चेहरे को रिवील किया है।
हाल ही में, प्रिया मलिक ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पति करण बख्शी और उनके बेटे जोरावर के साथ कुछ मनमोहक तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरें उनके घर में आयोजित हुई किसी पूजा की लग रही हैं, जिनमें प्रिया व्हाइट कलर की सलवार-सूट में सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने व्हाइट एंड पिंक कलर के दुपट्टे के साथ जोड़ा था। मेकअप का मिनिमस टच, बंधे हुए बाल, इयररिंग्स और एक बिंदी ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए।
वहीं, करण व्हाइट कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, यह प्रिया और करण के बेटे जोरावर थे, जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक्ट्रेस ने बच्चे को अपनी गोद में लिया हुआ था, जो छोटे फूलों वाले कुर्ते और लाल हेडबैंड में मनमोहक लग रहा था। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिया ने अपने फैंस को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और लिखा, "जोरावर साहिब सिंह बख्शी' की तरफ से बैसाखी दियां लख लख वधाईयां।"
करण बख्शी के साथ प्रिया मलिक की गुरुद्वारा वेडिंग की फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यह 31 मार्च 2024 को था, जब प्रिया मलिक ने अपने पति करण के साथ एक जॉइंट पोस्ट में उनके और छोटे बच्चे के कैरिकेचर वाला एक मनमोहक एनीमेशन वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए प्रिया और करण ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम 'जोरावर' रखा है।
Priya Malik ने अपनी 'गोद भराई' की दिखाई झलक, विंटेज सूट और 'पटरा'-स्टाइल ज्वेलरी में दिखीं गॉर्जियस, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार के दौरान प्रिया मलिक ने अपने न्यूबोर्न बेबी बॉय जोरावर के आगमन के बारे में जानकारी दी थी। अभिनेत्री ने बताया था कि उन्होंने और करण ने 24 मार्च 2024 को छोटी होली के शुभ अवसर पर अपने बच्चे का स्वागत किया था। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि वे सभी अपने घर में नन्हें बच्चे को 'साहिबजादा' कहकर बुला रहे हैं। उसी के बारे में अधिक बात करते हुए प्रिया ने बताया था कि मां बनना कुछ हद तक जादुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
करण बख्शी के साथ प्रिया मलिक की गुरुद्वारा वेडिंग की फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको प्रिया मलिक के बेटे की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।