Priyanka Chopra के वेडिंग फोटोग्राफर ने Parineeti की शादी के बाद की उनके लुक की तारीफ, हुए ट्रोल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग फोटोग्राफर ने उनके ब्राइडल लुक की कुछ फोटोज शेयर कीं और प्रियंका की तारीफ की, जिसके लिए अब वह ट्रोल हो गए हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Sep 26, 2023 | 16:05:34 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राजनेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की, जिसमें कपल के परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि, उनकी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी छोटी बहन को जीवन की नई शुरुआत के लिए बधाई जरूर दी। 

प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग फोटोग्राफर ने परिणीति के वेडिंग लुक पर इनडायरेक्टली किया कटाक्ष

25 सितंबर 2023 को प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने ट्विटर पर एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की कुछ फोटोज साझा कीं। परिणीति चोपड़ा पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए फोटोग्राफर ने बताया कि कैसे आजकल दुल्हनें अपनी शादियों में फीके रंग चुन रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने डी-डे पर सुर्ख लाल रंग पहनने के लिए प्रियंका की काफी तारीफ भी की। 

उन्होंने लिखा, "मेरी टाइमलाइन पर भारतीय दुल्हनों के रंगों को छोड़ने के बारे में बहुत सारी बातें हो रही हैं। खैर, मुझे इस खूबसूरत लड़की की तस्वीरें लेना याद है, जिसने रंगों को अपनाया था। मेरी 'देसी गर्ल' जैसी कोई नहीं है!" Parineeti Chopra की मेहंदी और संगीत की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नेटिज़ंस ने परिणीति और प्रियंका के बीच विवाद पैदा करने के लिए जोसेफ को किया ट्रोल

हालांकि, जैसे ही जोसेफ राधिक का ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिजंस यह देखकर हैरान रह गए कि कैसे फोटोग्राफर ने परिणीति को उनकी ही चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ खड़ा कर दिया। जब एक 'Reddit' यूजर ने जोसेफ के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब साझा किया, तो नेटिजंस ने जोसेफ को ट्रोल करना शुरू कर दिया। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "वह कितना डंब और अपमानजनक है, वह पीसी के वेडिंग लुक को परिणीति के अपोजिट रखकर उनके खिलाफ गलत व्यवहार कर रहा है। एक अन्य ने लिखा, "वाह! परिणीति की शादी के दिन या उसके बाद ऐसा करना कितना चीप है!"

जोसेफ राधिक ने डिलीट की प्रियंका और परिणीति के ब्राइडल लुक की फोटोज

हालांकि, जब स्थिति कंट्रोल के बाहर हो गई, तो जोसेफ ने प्रियंका और परिणीति के ब्राइडल लुक की तुलना वाली फोटोज को तुरंत डिलीट कर दिया। उन्होंने एक स्पष्टीकरण नोट भी लिखा और बताया कि कैसे प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक के बारे में उनकी पिछली पोस्ट का गलत मतलब निकाला गया। इसके लिए उन्होंने एक और ट्वीट किया।

जोसेफ ने लिखा, "ट्विटर इतना कड़वा है कि एक स्टाइल/व्यक्ति/वस्तु के बारे में एक पॉजिटिव ट्वीट हमेशा दूसरे के प्रति निगेटिव तरीके से देखा जाता है। यह पागलपन है कि यहां कितनी नफरत/आक्रोश है। FWIW मुझे भारतीय शादियां पसंद हैं, वे मेरे हैप्पी प्लेस हैं। न्यूट्रल, रंगीन, धमाकेदार, शांत, इंटीमेट, भीड़-भाड़...सब कुछ।"

परिणीति चोपड़ा का ब्राइडल लुक

परिणीति के वेडिंग लुक की बात करें, तो उन्होंने अपने खास दिन के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लंबे घूंघट वाला व्हाइट एंड गोल्डन लहंगा चुना था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखते हुए पन्ना ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था, जिसमें एक बड़ा चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका शामिल था। उनके कस्टमाइज्ड कलीरे और पिंक चूड़े ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। 

Parineeti Chopra ने अपनी शादी में पहने बेहद यूनिक कलीरे, यह Raghav संग उनकी लव स्टोरी का है प्रतीक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हिंदू शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा का लुक

वहीं, प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक की बात करें, तो उन्होंने दिसंबर 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में ग्रैंड हिंदू वेडिंग की थी। हिंदू शादी के लिए प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का सब्यसाची लहंगा चुना था। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी कुंदन ज्वेलरी के साथ निखारा था। उनकी हिंदू शादी के लिए उनका शानदार लुक एक ट्रेंडसेटर बन गया था, क्योंकि यह वास्तव में काफी रॉयल था। 

Parineeti Chopra मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती आईं नजर, उनके ब्राइडल लहंगे को बनाने में लगे थे 2500 घंटे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, प्रियंका और परिणीति के वेडिंग लुक की तुलना पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Jayanthi Kannappan ने Prakash Raj के पूर्व पत्नी Lalitha Kumari संग तलाक और उनकी दूसरी पर की बात

Cannes 2024 के बीच Aishwarya Rai के मॉडलिंग के दिनों का पुराना वीडियो आया सामने, दिखीं सुपर गॉर्जियस

Aishwarya Rai ने बेटी Aaradhya Bachchan संग बिताया क्वालिटी टाइम, 'कान्स 2024' से फोटोज आईं सामने

Sanjeeda Shaikh ने पहली बार अपनी बेटी Ayra को देखने के पल को किया याद, कहा- 'छोटी संजीदा आ गई'

Sara Ali Khan इसी साल करेंगी शादी? एक बिजनेसमैन से हो चुकी है सगाई: रेडिट यूजर ने किया दावा

Kiara Advani ने 'कान्स 2024' में किया डेब्यू, फर्स्ट अपीयरेंस के लिए पहना व्हाइट साटन गाउन

Aishwarya Rai Bachchan ने 'कान्स 2024' में दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन, दिखीं खूबसूरत

Sanjeeda Shaikh ने Aamir Ali को तलाक देने के अपने फैसले पर जताया गर्व, ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया

क्या Katrina ने पति Vicky के बर्थडे पोस्ट से दिया अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट? फैन ने नोटिस किया कैप्शन

Karan Veer Mehra की पूर्व पत्नी Nidhi Seth ने अपनी शादी को बताया 'लाइफ की सबसे बड़ी गलती', बताई वजह

Urvashi Rautela ने 'Cannes 2024' के दूसरे दिन पहना रेड ड्रामेटिक गाउन, डीप-नेकलाइन के लिए हुईं ट्रोल

Cannes 2024: Aishwarya Rai अपने पफी-स्लीव्स गाउन के लिए हुईं ट्रोल, हेयरस्टाइल से इम्प्रेस हुए फैंस 

जब Ranbir Kapoor ने पैरेंट्स Rishi-Neetu की लड़ाई पर की बात, कहा था- 'मैं उन्हें चीजों को तोड़ते..'

Sanjeeda Shaikh और Aamir Ali के तलाक के पीछे का सच, शादी के 8 साल बाद हो गए थे अलग

Shoaib Malik और Sana Javed न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रहे हनीमून, बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते आए नजर

Sharmila Tagore ने स्वीकारी बेटे Saif के लिए 'अनुपस्थित मां' होने की बात, कहा- 'मैंने गलतियां कीं'

Poonam Pandey ने किया खुलासा, BF ने लीक किया था उनका बाथरूम वीडियो, कहा- 'मैं कभी नहीं भूल सकती..' 

SLB द्वारा धक्का दिए जाने के बाद Richa Chadha ने Sharmin की ट्रोलिंग को बताया 'दर्शकों का अधिकार'

Aly Goni ने भाई Arslan की GF Sussanne के बारे में की बात, कहा- 'वह मेरे घर में खुशियां लाई हैं'

Aaradhya 'कान्स 2024' में मां Aishwarya का फ्रैक्चर हैंड पकड़े आईं नजर, क्यूट जेस्चर ने जीता दिल