जानें R Praggnanandhaa के बारे में, जो 18 की उम्र में हैं चेस ग्रैंडमास्टर और खेला 'FIDE World Cup'

यहां हम आपको इंडियन चेस खिलाड़ी रमेशबाबू प्रज्ञानानंद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 18 की उम्र में शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं और 'FIDE विश्व कप' का फाइनल खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Aug 25, 2023 | 07:12:39 IST

रमेशबाबू प्रज्ञानानंद, जिन्हें आर प्रज्ञानानंद (R Praggnanandhaa) के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं, जो इस समय (अगस्त 2023 तक) केवल 18 वर्ष के हैं। उस उम्र में जब अधिकांश शतरंज खिलाड़ी एक्सपीरियंस लेने और खेल के बेसिक सिद्धांतों को सही करने पर फोकस करते हैं, आर प्रज्ञानानंद पहले से ही एक ग्रैंडमास्टर हैं।

'FIDE' वर्ल्ड कप में विश्व शतरंज चैंपियन के खिताब के लिए आर प्रज्ञानानंद वर्सेज मैग्नस कार्लसन

प्रज्ञानानंद अक्सर अपने खेल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन यह सब 2016 में शुरू हुआ था, जब आर प्रज्ञानानंद केवल 10 साल, दस महीने और 19 दिन की उम्र में शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल मास्टर बन गए थे। भारतीय ग्रैंडमास्टर को शतरंज की दुनिया में 'Chess Prodigy' का खिताब पहले ही मिल चुका है।

आर प्रज्ञानानंद महान भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उसे और ऊपर लेकर गए हैं। यह 21 अगस्त 2023 को था, जब आर प्रज्ञानानंद ने 'FIDE विश्व कप' के सेमीफाइनल में फैबियानो कारुआना को हराया था। वह विश्वनाथन आनंद के बाद 'FIDE विश्व कप' के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी बने।

'FIDE विश्व कप' फाइनल में आर प्रज्ञानानंद ने 22 अगस्त 2023 को विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ मुकाबला खेला था। हालांकि, 35 चालों के बाद यह बराबरी पर समाप्त हुआ था। जिसके बाद दोनों 24 अगस्त 2023 को दूसरे फाइनल के लिए फिर से मिले। हालांकि, इस फाइनल मुकाबले में वह 32 वर्षीय नॉर्वेजियन खिलाड़ी कार्लसन से हार गए।

हालांकि, बहुत से लोग आर प्रज्ञानानंद के शतरंज खिलाड़ी बनने के सफर से अनजान हैं। तो चलिए यहां हम आपको उनके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे वह इतनी कम उम्र में शतरंज के ग्रैंडमास्टर बने और कैसे उनका यह सफर शुरू हुआ था।

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने बहन से सीखा था चेस

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद का जन्म 10 अगस्त 2005 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। उनकी तरह ही उनकी बहन वैशाली भी एक अंतरराष्ट्रीय मास्टर और महिला ग्रैंडमास्टर हैं। जबकि उनके पिता 'टीएससी' बैंक में ब्रांच मैनेजर के रूप में काम करते हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं।

बता दें कि आर वैशाली ने 2018 में महिला ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता था, जब उन्होंने 'रीगा टेक्निकल यूनिवर्सिटी' में आयोजित ओपन शतरंज टूर्नामेंट में अपना फाइनल नॉर्म पूरा किया था, जिसके बाद आर वैशाली ने 2021 में इंटरनेशनल मास्टर का खिताब अपने नाम किया था।

वैशाली ने कार्टून देखने की आदत छुड़ाने के लिए भाई प्रज्ञानानंद को सिखाया था शतरंज

शतरंज के महारथी आर प्रज्ञानानंद के शतरंज की दुनिया में आने की कहानी काफी दिलचस्प है। जब 18 वर्षीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अपने बचपन के दिनों में थे, तो वह टेलीविजन पर बहुत कार्टून शोज देखा करते थे। एक समय ऐसा आया, जब उन्होंने टीवी पर कार्टून देखने में बहुत समय बिताना शुरू कर दिया था। तब उनकी ये आदत छुड़वाने के लिए उनकी बहन ने उन्हें शतरंज सिखाया। 

आर वैशाली की ये चाल काम कर गई और जल्द ही आर प्रज्ञानानंद ने शतरंज खेलने में अधिक समय बिताना शुरू कर दिया और टीवी पर कार्टून देखना उनके लिए पुरानी बात हो गई। हालांकि, न तो उनकी बहन और न ही उनके माता-पिता ने यह सोचा होगा कि आने वाले वर्षों में आर प्रज्ञानानंद शतरंज में भारत की पहचान वैश्विक मंच पर स्थापित करेंगे। 

हालांकि, समय के साथ आर प्रज्ञानानंद के खेल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया और 2013 में 'विश्व युवा शतरंज चैम्पियनशिप अंडर-8' का अपना पहला खिताब जीतने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जब आर प्रज्ञानानंद ने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को दी थी मात

इससे पहले, फरवरी 2022 में आर प्रज्ञानानंद ने 'एयरथिंग्स मास्टर्स' में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया था, जो एक ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट था। मैग्नस कार्लसन पर आर प्रज्ञानानंद की यह जीत ऐतिहासिक थी, क्योंकि कार्लसन को अब तक का सबसे महान शतरंज खिलाड़ी माना जाता है। हालांकि, उन्होंने 20 मई 2022 को 'चेसेबल मास्टर्स' में फिर से अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि दोहराई, जो एक बार फिर से एक ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट था।

आर प्रज्ञानानंद और शतरंज ग्रैंडमास्टर के रूप में उनकी अब तक की यात्रा के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Mohena Kumari Singh ने बेटी के यूनिक नेम का किया खुलासा, पोस्टपार्टम वेट लॉस करने पर कही बड़ी बात

Virat Kohli की टीम की जीत पर भावुक हुईं Anushka Sharma, CSK को हरा IPL के प्लेऑफ में पहुंची RCB

जब Rekha ने Amitabh संग अपने 'लव सीन्स' पर Jaya के रिएक्शन का किया खुलासा, कहा- 'मैं आंसू गिरते..'

Ratna Pathak ने पति Naseeruddin संग 'कान्स 2024 में किया डेब्यू, कस्टम ब्लाउज के साथ पहनी अपनी साड़ी

Jayanthi Kannappan ने Prakash Raj के पूर्व पत्नी Lalitha Kumari संग तलाक और उनकी दूसरी पर की बात

Cannes 2024 के बीच Aishwarya Rai के मॉडलिंग के दिनों का पुराना वीडियो आया सामने, दिखीं सुपर गॉर्जियस

Aishwarya Rai ने बेटी Aaradhya Bachchan संग बिताया क्वालिटी टाइम, 'कान्स 2024' से फोटोज आईं सामने

Sanjeeda Shaikh ने पहली बार अपनी बेटी Ayra को देखने के पल को किया याद, कहा- 'छोटी संजीदा आ गई'

Sara Ali Khan इसी साल करेंगी शादी? एक बिजनेसमैन से हो चुकी है सगाई: रेडिट यूजर ने किया दावा

Kiara Advani ने 'कान्स 2024' में किया डेब्यू, फर्स्ट अपीयरेंस के लिए पहना व्हाइट साटन गाउन

Aishwarya Rai Bachchan ने 'कान्स 2024' में दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन, दिखीं खूबसूरत

Sanjeeda Shaikh ने Aamir Ali को तलाक देने के अपने फैसले पर जताया गर्व, ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया

क्या Katrina ने पति Vicky के बर्थडे पोस्ट से दिया अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट? फैन ने नोटिस किया कैप्शन

Karan Veer Mehra की पूर्व पत्नी Nidhi Seth ने अपनी शादी को बताया 'लाइफ की सबसे बड़ी गलती', बताई वजह

Urvashi Rautela ने 'Cannes 2024' के दूसरे दिन पहना रेड ड्रामेटिक गाउन, डीप-नेकलाइन के लिए हुईं ट्रोल

Cannes 2024: Aishwarya Rai अपने पफी-स्लीव्स गाउन के लिए हुईं ट्रोल, हेयरस्टाइल से इम्प्रेस हुए फैंस 

जब Ranbir Kapoor ने पैरेंट्स Rishi-Neetu की लड़ाई पर की बात, कहा था- 'मैं उन्हें चीजों को तोड़ते..'

Sanjeeda Shaikh और Aamir Ali के तलाक के पीछे का सच, शादी के 8 साल बाद हो गए थे अलग

Shoaib Malik और Sana Javed न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रहे हनीमून, बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते आए नजर

Sharmila Tagore ने स्वीकारी बेटे Saif के लिए 'अनुपस्थित मां' होने की बात, कहा- 'मैंने गलतियां कीं'