नए घर में शिफ्ट हुए रणधीर कपूर, नही बेचेंगे अपना पुश्तैनी महल, कहा- 'हमारी हालत इतनी बुरी नहीं है'

हाल ही में, अभिनेता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, वह अपना चेंबूर वाला घर क्यों नहीं बेच रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि, अभिनेता ने क्या कहा है।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Jul 3, 2021 | 10:49:35 IST

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) अपने बांद्रा वाले नए घर में शिफ्ट हो गए हैं, जहां वह अपनी दोनों बेटियों के करीब रहने वाले हैं। बीते दिन, रणधीर कपूर के नए घर की गृह प्रवेश पूजा की गई, जिसमें उनकी दोनों बेटियां करीना कपूर (Kareena Kapoor) व करिश्मा कपूर, भाभी नीतू कपूर (Neetu Kapoor), भतीजी रिद्धिमा कपूर साहनी समेत कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। दावा किया जा रहा था कि, रणधीर कपूर अपने नए घर में शिफ्ट होने के बाद अपने पुश्तैनी चेंबूर वाला घर बेच देंगे। हाल ही में, अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने नए घर में शिफ्ट होने की खुशी जताई है और पुराने घर को ना बेचने की बात कही है। आइए आपको बताते हैं कि, रणधीर कपूर ने क्या कहा है।

पहले आप ये जान लीजिए कि, रणधीर कपूर ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने लिए नया घर खरीदने की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने अपना चेंबूर वाला घर बेचने पर कहा था कि, ‘मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा था कि, मैं जब तक चाहूं, इस (चेंबूर) घर में रह सकता हूं। लेकिन जिस दिन मैं इसे बेचने का फैसला करूंगा, मुझे अपने भाई-बहन ऋषि, राजीव, ऋतु और रीमा के साथ बिक्री की आय साझा करनी होगी और ये ठीक है। क्योंकि मैंने अपने करियर में खुद के लिए अच्छा किया है और अच्छी जगह इनवेस्ट किया है।’ अभिनेता के इसी स्टेटमेंट के बाद ये कहा जाने लगा था कि, वह अपना पुराना घर बेच सकते हैं।

(ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की पिता रणधीर-मां बबीता संग सामने आई अनदेखी फोटो, पिता को खाना खिलाती दिखीं एक्ट्रेस)

आइए अब अभिनेता के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, रणधीर कपूर ने नए घर में शिफ्ट होने के बाद ‘ई-टाइम्स’ को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने पुश्तैनी घर नहीं बेचने की वजह बताई है। अभिनेता ने बताया कि, वह नई जगह पर शिफ्ट होने की वजह से अब ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे हैं, क्योंकि भाई राजीव के निधन के बाद वह काफी ज्यादा अकेला महसूस करने लगे थे। इसके आगे उन्होंने ये भी बताया कि, वह अपनी दोनों बेटियों के साथ खास संबंध साझा करते हैं। अब अभिनेता का परिवार उनसे बार-बार मिलने आ सकता है।

इस इंटरव्यू में जब रणधीर कपूर से पूछा गया कि, ‘क्या आपने चेंबूर वाला घर बेच दिया है?’ तो अभिनेता ने कहा कि, ‘नहीं, हमारी हालत इतनी बुरी भी नहीं है। जैसा सब पहले था, वैसा ही रहने वाला है। बात बस इतनी सी है कि, वो एक बहुत बड़ा घर है और वहां पर मैं अकेला महसूस करने लगा था।’

(ये भी पढ़ें: पिता राज कपूर, मां कृष्णा और बहन रितु के साथ रणधीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने)

इसके आगे रणधीर कपूर से ये भी पूछा गया कि, ‘क्या आपको चेंबूर वाले घर की याद आ रही है?’ इसका जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि, ‘वहां बनी कुछ यादें कभी न भूलने वाली हैं। मैंने अपने जीवन के 50 साल वहीं बिताए हैं।’ रणधीर कपूर का नया घर 3,000 वर्ग फुट का है और ये जानकारी भी उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में दी है।

बताते चलें कि, 5 फरवरी 1947 को कपूर फैमिली में जन्मे रणधीर कपूर ने फिल्म 'कल आज और कल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म उनके लिए सिर्फ इसलिए खास नहीं थी कि वह इसमें बतौर लीड एक्टर काम कर रहे थे, बल्कि इसलिए ज्यादा खास थी कि, वो इसी फिल्म के सेट पर अपनी लेडीलव बबीता से मिले थे, जहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। रणधीर ने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर अपनी लेडीलव बबीता से शादी की थी। दरअसल, उस समय कपूर खानदान में किसी अभिनेत्री से शादी करना उनके परिवार की परंपराओं के खिलाफ माना जाता था।। ये एक तरह की परंपरा थी, जिसके खिलाफ जाकर रणधीर ने बबीता से शादी रचाई थी। शादी के बाद बबीता ने अपना फिल्मी करियर हमेशा के लिए छोड़ दिया था। हालांकि, रणधीर के पीने की आदत से परेशान होकर बबीता अपनी बेटियों करीना कपूर और करिश्मा को लेकर अलग रहने लगी थीं।

(ये भी पढ़ें: रणधीर कपूर और बबीता की लव स्टोरी: सालों से अलग रहने के बाद भी कभी दोनों ने नहीं लिया तलाक, जानें वजह)

फिलहाल, रणधीर कपूर के इस इंटरव्यू से साफ है कि, वह अपने नए घर में आकर काफी ज्यादा खुश हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी

Anushka Sharma ने Akaay के जन्म के बाद सीक्रेटली सेलिब्रेट किया बर्थडे, दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

Mira Rajput ने पेस्टल लहंगा-कोर्सेट ब्लाउज में की रैंप-वॉक, नेटिजंस ने 'माचो वॉक' के लिए किया ट्रोल 

Sonali Bendre ने अपने को-स्टार्स के साथ डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमसे पूछा भी नहीं..'

Orry ने Kajol की बेटी Nysa और Akshay Kumar के बेटे Aarav संग की पार्टी, एंजॉय करते दिखे स्टार किड्स

कौन हैं Pratibha Ranta? 23 वर्षीय एक्ट्रेस ने 'लापता लेडीज' के बाद अब 'हीरामंडी' में भी बिखेरा जलवा

कौन हैं 'लापता लेडीज' की 'फूल' उर्फ Nitanshi Goel? 16 साल की उम्र में है 10 मिलियन की फैन फॉलोइंग

फैशन इन्फ्लुएंसर Masoom Minawala ने की अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, बताई डिलीवरी डेट

Sanjay Leela Bhansali ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी न कर पाने पर जताया दुख, कहा- 'मेरे पास कोई..'

Ankita Lokhande ने अस्पताल से पति Vicky Jain संग तस्वीरें कीं शेयर, नेटिजंस ने पूछा- 'मरीज कौन है?'

Abhishek Malhan ने Sonam Bajwa के शादीशुदा होने का किया दावा, कहा- 'मुझे पता चला वह मैरिड हैं'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह के जश्न की झलक आई सामने, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

John Abraham ने अपने एक फैन को उसके बर्थडे पर गिफ्ट किए 22.5 हजार के जूते, नेटिजंस ने की तारीफ

जानें कौन हैं 'Laapataa Ladies' फेम Sparsh Shrivastava? स्पैम समझकर काट दी थी Aamir Khan की कॉल

Samantha Ruth Prabhu ने Naga Chaitanya और Shobhita के रिश्ते की अफवाह के बीच लिखा क्रिप्टिक नोट

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने