'रोडीज' फेम रणविजय सिंह की वाइफ प्रियंका ने बताया अपने बेटे का नाम, शेयर की फैमिली फोटो

टीवी एक्टर रणविजय सिंह की वाइफ प्रियंका ने हाल ही में, एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बेटे के नाम की जानकारी दी है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jul 22, 2021 | 15:06:05 IST

'एमटीवी' चैनल के पॉपुलर शो ‘रोडीज’ सीजन 1 के विनर व एक्टर रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) ने मूलरूप से लंदन की रहने वाली प्रियंका वोहरा को काफी दिनों तक डेट करने के बाद साल 2014 में शादी रचाई थी। शादी के तीन साल बाद दोनों ने अपनी बेटी कैनात सिंह का वेलकम किया था। इसके बाद 12 जुलाई 2021 को कपल ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया। बेबी बॉय के जन्म को आज यानी 22 जुलाई 2021 को 10 दिन पूरे हो गए। इस बीच एक्टर की वाइफ प्रियंका ने हाल ही में, अपने दोनों बच्चों के साथ पति रणविजय की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले ये जान लीजिए कि, रणविजय सिंह ने 12 जुलाई 2021 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके अपने दोबारा पिता बनने की जानकारी दी थी। इस फोटो में एक टी-शर्ट और शूज रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने 'सतनामवाहेगुरु' लिखा था, इसके साथ ही उन्होंने एक हाथ जोड़े हुए और पृथ्वी की दो अलग-अलग इमोजी बनाई थी। 

(ये भी पढ़ें: लवी सासन ने शेयर कीं अपनी गोद भराई रस्म की तस्वीरें, पति कौशिक के लिए लिखा प्यार भरा नोट)

अब आइए आपको दिखाते हैं प्रियंका द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो। दरअसल, 22 जुलाई 2021 को प्रियंका सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बॉय की पहली झलक शेयर की है। इस फोटो में रणविजय सिंह अपने न्यूबोर्न बेबी को गोद में लिए हुए बेटी कैनात के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर प्रियंका के लंदन वाले घर की लग रही है।

इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने बेटे का नाम बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मेरी दुनिया, मेरा ब्रह्मांड, और मेरा जीवन। परिवार में आपका स्वागत है जहानवीर सिंह।'' प्रियंका के इस कैप्शन से साफ है कि, कपल ने अपने बेटे का नाम जहानवीर रखा है।

(ये भी पढ़ें: मनीष रायसिंघन ने को-स्टार अविका गौर संग 'सीक्रेट बेबी' पर दिया रिएक्शन, पिता वाले बयान पर कही ये बात)

इसके पहले, 14 जुलाई 2021 को रणविजय सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बॉय की पहली झलक शेयर की थी। इस फोटो में एक्टर अपने बेटे की उंगली पकड़े हुए हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने, ''#grateful #blessed #satnamwaheguruੴ'' लिखा था। 

(ये भी पढ़ें: राज कुंद्रा ने शिल्पा को गिफ्ट की हैं ये 5 महंगी चीजें, प्राइवेट जेट से डायमंड रिंग हैं इसमें शामिल)

फिलहाल, रणविजय और प्रियंका अपने घर में बेबी बॉय जहानवीर के आने से बेहद खुश हैं। दोनों इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको कपल के बेटे का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें। 

Poonam Pandey ने किया खुलासा, BF ने लीक किया था उनका बाथरूम वीडियो, कहा- 'मैं कभी नहीं भूल सकती..' 

SLB द्वारा धक्का दिए जाने के बाद Richa Chadha ने Sharmin की ट्रोलिंग को बताया 'दर्शकों का अधिकार'

Aly Goni ने भाई Arslan की GF Sussanne के बारे में की बात, कहा- 'वह मेरे घर में खुशियां लाई हैं'

Aaradhya 'कान्स 2024' में मां Aishwarya का फ्रैक्चर हैंड पकड़े आईं नजर, क्यूट जेस्चर ने जीता दिल

कान्स 2024: Aishwarya Rai 3डी फूलों वाले पफ स्लीव गाउन में दिखीं स्टनिंग, टूटे हाथ ने खींचा ध्यान

Shraddha Kapoor की वेकेशन फोटोज ने की रूमर्ड BF Rahul Mody संग उनके रिश्ते की पुष्टि?

'TMKOC' फेम Jheel Mehta ने BF Aditya को बीच पर किया प्रपोज, वीडियो शेयर कर दिखाई झलकियां

Ankita Lokhande मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर जाने के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस बोले, 'मंदिर में ऐसे कपड़े?'

फुटबॉलर Sunil Chhetri ने की अपने रिटायरमेंट की घोषणा, बताया- 'कुवैत के खिलाफ होगा लास्ट मैच'

Virat Kohli ने रिटायरमेंट प्लान पर की बात, फैमिली संग विदेश जाने का दिया हिंट, निराश हुए फैंस

Manushi Chhillar के Ex-BF Nikhil Kamath नहीं चाहते बच्चे, कहा- 'मैं अपने 18-20 साल बर्बाद नहीं..'

आपको याद है Shah Rukh Khan की 'KKHH' में तारे गिनने वाला सिख बच्चा? जानें अब कैसे दिखते हैं Parzaan

Tanvi Azmi ने Baba Azmi से शादी के बाद विद्रोही होने की कही बात, कहा- 'ब्राह्मण लड़की ने मुस्लिम..'

'शार्क टैंक इंडिया' फेम Namita Thapar ने 'कान्स' में किया डेब्यू, मिंट ग्रीन गाउन में दिखीं स्टनिंग

Richa Chadha ने अपनी प्रेग्नेंसी पर की बात, कहा- 'अली और मैंने अभी तक बच्चे के नाम पर चर्चा नहीं की'

Malvika Sitlani ने बताई प्रेग्नेंसी के दौरान Akhil से तलाक की वजह, कहा- 'यह कई लोगों के साथ होता है'

Jason Shah ने Anusha Dandekar संग ब्रेकअप की वजह का किया खुलासा, कहा- 'यह जल्दबाजी में किया गया था'

Rakhi Sawant की हालत है गंभीर, पूर्व पति Ritesh ने किया खुलासा, तो Adil Durrani ने इसे बताया ड्रामा

Aishwarya Rai Bachchan चोटिल हाथ के साथ 'कान्स 2024' के लिए हुईं रवाना, बेटी Aaradhya ने थामा बैग

Alaya F ने पैरेंट्स Pooja Bedi-Farhan Furniturewala के तलाक पर की बात, कहा- 'वे अच्छे दोस्त हैं'